फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal will help nepal.

भूकंप से तबाह हुए नेपाल को बसाने में मदद करेगा हिमाचल

Fri, 03 Jul 2015 12:40 PM IST
Updated Fri, 03 Jul 2015 12:40 PM IST
विज्ञापन
himachal will help nepal.

विनाशकारी भूकंप से बिखरे नेपाल को दोबारा बसाने में हिमाचल प्रदेश मदद करेगा। वीरवार को शिमला में नेपाल के राजदूत दीप कुमार उपाध्याय के साथ हिमाचल पर्यटन विकास बोर्ड की बैठक हुई। फैसला लिया गया कि नेपाल में रोप वे बनाने, होटल, रिजॉर्ट बनाने और हाइडल इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट लगाने के लिए हिमाचल निवेशक उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन


बोर्ड उपाध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि नेपाल की मदद को मुख्यमंत्री ने भी हामी भरी है। नेपाल को पर्यटन और ऊर्जा के क्षेत्र में हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी। वहीं, दीप कुमार ने मदद के लिए हिमाचल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि फिलहाल नेपाल में यूनेस्को की मदद से हेरिटेज बिल्डिंगों को संवारा जा रहा है।
विज्ञापन


बैठक में नगर निगम महापौर संजय चौहान, लोक सेवा आयोग के चेयरमैन केएस तोमर, फिक्की के प्रतिनिधि संजय मदान सहित नेपाल और हिमाचल के कई अधिकारी, स्थानीय होटल व्यवसायी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम से मिले नेपाल के राजदूत

himachal will help nepal.

नेपाल के राजदूत दीप कुमार उपाध्याय ने वीरवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान पर्यटन तथा अन्य संबद्ध मुद्दों पर चर्चा की गई। वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के अध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया भी इस मौके पर मौजूद रहे।

शिमला में हिमालयन टूरिज्म फेयर लगेगा
मनकोटिया ने कहा कि जल्द ही शिमला में हिमालयन टूरिज्म फेयर लगाया जाएगा। इसमें इनवेस्टर मीट बुलाई जाएगी। मंगोलिया, भूटान, नेपाल और भारत के हिमालय रेंज राज्यों में पर्यटन की संभावनाओं से दुनिया को अवगत करवाया जाएगा।

बैठक के दौरान हिमालयन रेंज के देशों और राज्यों के लिए संयुक्त नीति बनाने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि हिमाचल, जम्मू कश्मीर, लेह लद्दाख, किन्नौर, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। हिमालयन रेंज के इन क्षेत्रों को विकसित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed