{"_id":"5d1790408ebc3e3c7239acd0","slug":"himachal-will-complete-rs-85-thousand-crore-investment-target-jairam","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्राप्त करेगा 85 हजार करोड़ रुपये का निवेश लक्ष्य: जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्राप्त करेगा 85 हजार करोड़ रुपये का निवेश लक्ष्य: जयराम
Sat, 29 Jun 2019 09:57 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 29 Jun 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि दुबई और मुंबई में हुए दोनों रोड शो बेहद सफल और फलदायी रहे। आशा है कि निवेश आकर्षित करने के 85,000 करोड़ रुपये के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
जयराम ठाकुर ने दुबई और मुंबई में अपने दौरे से वापस आकर शनिवार को शिमला में मीडिया से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुबई में निवेशकों ने वैलनेस सेंटर रिजॉर्ट्स, न्यूरोपैथी रिजार्ट्स, फल एवं खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों और रियल एस्टेट क्षेत्रों में निवेश की रुचि दिखाई।
विज्ञापन
उन्होंने महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा, गोदरेज ग्रुप के अध्यक्ष आदि गोदरेज, टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष रतन टाटा, रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
शिमला पहुंचने पर इन्होंने किया सीएम का स्वागत
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर, विधायक विनोद कुमार, बलबीर वर्मा, अध्यक्ष हिमफेड गणेश दत्त, बाल कल्याण परिषद की महासचिव पायल वैद्य, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल, मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा, पूर्व विधायक राकेश वर्मा, भाजपा नेता शशि बाला, सचिव जीएडी डॉ. आरएन बत्ता और राज्य सरकार अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का शिमला पहुंचने पर स्वागत किया।