फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather will change again from today with a yellow alert issued for heavy rain and snowfall tomorrow

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में आज से फिर बदलेगा मौसम, कल भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट

Sat, 31 Jan 2026 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 31 Jan 2026 02:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में शनिवार से मौसम करवट बदलेगा। वहीं, रविवार को अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Weather will change again from today with a yellow alert issued for heavy rain and snowfall tomorrow
मनाली के पलचान में कुछ यू दिखा बर्फ से ढकी वादियों का नजारा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शनिवार से मौसम फिर बदलेगा। रविवार को अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से तीन फरवरी तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। शुक्रवार शाम तक प्रदेश में 482 सड़कें, 436 बिजली ट्रांसफार्मर और 62 पेयजल योजनाएं ठप रहीं। शुक्रवार सुबह प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली, दोपहर बाद कई क्षेत्रों में बादल छा गए। कुल्लू, लाहौल-स्पीति और पांगी क्षेत्र में हिमखंड गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 31 जनवरी, 2 और 3 फरवरी को राज्य में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। एक फरवरी को अधिकांश जगहों पर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। इसी दिन राज्य के अधिकतर जिलों में बिजली चमकने के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। चार-पांच फरवरी को राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मौसम खुलने के बाद कुल्लू और चंबा में लोगों की दुश्वारियां कम होने लगी हैं। शुक्रवार को वोल्वो सहित अन्य बसें मनाली पहुंच गई हैं। इससे आम लोगों के साथ पर्यटकों को सुविधा मिली। लाहौल-स्पीति की तमाम सड़कें अभी बंद हैं। शुक्रवार से जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में कक्षाएं शुरू हो गई हैं। राज्य के 17 स्थानों पर वीरवार रात काे तापमान 5 डिग्री से कम दर्ज किया है। इनमें से छह स्थानों पर पारा माइनस में रहा। शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 17.6, धर्मशाला में 18.1, ऊना में 24.2, नाहन में 21.4, सोलन में 23.0, मनाली में 8.4, कांगड़ा में 22.0 और मंडी में 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

क्षेत्र न्यूनतम तापमान
ताबो -10.2
कुकुमसेरी -9.2
भरमाैर -4.0
कल्पा -2.4
सराहन -0.3
मनाली -0.2
रिकांगपिओ 0.3
सोलन 2.6
धर्मशाला 4.4
शिमला 5.2
कांगड़ा 6.4
ऊना 6.5
मंडी 6.6
हमीरपुर 6.7
बिलासपुर 8.0
नाहन 8.1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed