फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: norainfall forecast for four days, More than 125 connectivity roads still closed in Lahaul

ठंड से मिलेगी राहत: हिमाचल में चार दिन साफ रहेगा मौसम, लाहौल में 125 संपर्क मार्ग अभी भी बंद

Wed, 08 Dec 2021 08:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Dec 2021 08:16 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 12 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में धूप खिली रहेगी। इससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के पर्यटक स्थलों में मौसम साफ रहा। 

विज्ञापन
himachal weather update: norainfall forecast for four days, More than 125 connectivity roads still closed in Lahaul
लाहौल में बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में मुख्य सड़कों को छोड़कर अभी भी 125 से अधिक संपर्क मार्ग बंद हैं। लाहौल और कुल्लू में करीब 20 बस रूट बंद हैं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलोड़ी दर्रा होकर भी बस सेवा बंद है। लोग कड़ाके की ठंड में पांच किलोमीटर तक पैदल चलने पर मजबूर है। ताजा हिमपात के बाद अटल टनल के दोनों छोर पर सड़क पर फिसलन होने के कारण सैलानियों को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। वहीं, बुधवार को केलांग का न्यूनतम तापमान सबसे कम -7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 12 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में धूप खिली रहेगी। इससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के पर्यटक स्थलों में मौसम साफ रहा। बुधवार को केलंग का अधिकतम तापमान 02.5, शिमला 165, कल्पा 2.9, ऊना 27.0, धर्मशाला 17.2, नाहन 22.1, सोलन 22.0, मनाली 10.8, कांगड़ा 23.2, मंडी 22.0, बिलासपुर 23.5, हमीरपुर 23.7 और चंबा 19.5, डिग्री सेल्सियस  दर्ज किया गया। शिमला का न्यूनतम तापमान 6.4, सुंदनगर 4.7, भुंतर 4.4, कल्पा 1.9, धर्मशाला 7.8, ऊना 9.4,  सोलन 4.4, मंडी 5.2, बिलासपुर 7.0, हमीरपुर 6.9, चंबा 7.4, और पांवटा साहिब 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


बीआरओ ने कोकसर तक बहाल किया यातायात
बर्फबारी के बाद रोहतांग दर्रा से सटे कोकसर गांव तक बीआरओ ने मार्ग यातायात के लिए बहाल कर दिया है। बुधवार को बीआरओ के ट्रक में फिक्स की ब्लेड के माध्यम से बर्फ हटाई। हालांकि, बीआरओ ने अटल टनल रोहतांग, सिस्सू से केलांग, केलांग से उदयपुर की मुख्य सड़कों को भी बहाल कर दिया है, लेकिन सड़कों पर बर्फ की परत जमने से बसें चलाना आसान नहीं है। लाहौल के अंदरूनी इलाकों के संपर्क मार्ग अभी बंद हैं। ये 125 से अधिक मार्ग हैं। पिछले सप्ताह से हो रही बर्फबारी के बाद करीब कोकसर का संपर्क कट गया था और मार्गों पर यातायात अवरुद्ध हो गया था। सड़क मार्ग खुलने से ग्रामीण अटल टनल से होकर निजी वाहनों से कोकसर पहुंच सकते हैं। कोकसर से मनाली का सफर भी आसान हो जाएगा। अटल टनल की सौगात मिलने पर दिसंबर में भी कोकसर का संपर्क घाटी के अन्य भागों और देश से जुड़ा रहने लगा है। सड़क मार्ग खुलने पर कोकसर पंचायत के प्रधान सचिन मिरुपा और ग्रामीणों ने आभार जताया है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि पर्यटक और आम जन मौसम और सड़कों की हालत को देखकर ही आवाजाही करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed