Himachal Weather: चोटियों पर बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में बारिश; अंधड़ से घर पर गिरा पेड़, छतें उड़ीं
शिमला सहित प्रदेश के कई शहरों में बादल बरसे। सिरमौर में घर पर पेड़ और कार पर पत्थर गिरा। प्रदेश के निचले इलाकों में बारिश से पारे में गिरावट दर्ज हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल में बदले मौसम के बीच रोहतांग में बर्फबारी हुई। शिमला सहित प्रदेश के कई शहरों में बादल बरसे। सिरमौर में घर पर पेड़ और कार पर पत्थर गिरा। प्रदेश के निचले इलाकों में बारिश से पारे में गिरावट दर्ज हुई है। किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ गई है। सोमवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली रही। ऊना में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश में मंगलवार को भी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
8 मई तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार सुबह रोहतांग के साथ ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई। कुल्लू के निचले इलाकों में बारिश से ठंड बढ़ गई है। कोकसर और ग्रांफू में सैर-सपाटे के लिए पहुंचे सैलानियों ने फाहों के बीच आनंद उठाया। जिले में बारिश से किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ गई है। जिला शिमला के चौपाल तहसील की केदी पंचायत में अंधड़ से दो मकानों की छतें उड़ गईं और सेब के बगीचों को भारी नुकसान पहुंचा है।
शकराना गांव के सीताराम शर्मा और पुजारली गांव की उर्मिला देवी के मकानों की छतें तेज हवा से उड़कर दूर जा गिरीं। इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बगीचों में सेब के पेड़ों पर लगे फल जमीन पर गिर गए हैं। कई पेड़ों की टहनियां टूट गईं हैं। पांवटा साहिब के पातलियों में बिजली गिरने से मकान व बाइक को नुकसान हुआ है। धौलाकुआं क्षेत्र में अंधड़ से विद्युत बोर्ड को पांच लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है।
क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 31.0
बरठीं 30.3
धर्मशाला 27.1
नाहन 26.8
कांगड़ा 26.2
मंडी 26.2
सोलन 26.0
शिमला 18.8