फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Woman attacked by stray dogs in Nabha; injured.

Shimla News: नाभा में महिला पर लावारिस कुत्तों का हमला, घायल

Fri, 04 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Woman attacked by stray dogs in Nabha; injured.
शिमला। शहर के नाभा वार्ड में लावारिस कुत्तों ने एक महिला पर हमला कर दिया। कुत्तों से बचने के लिए सड़क पर भाग रही महिला अचानक गिर गई जिससे वह घायल हो गई। महिला की बाईं बाजू में फ्रैक्चर हुआ है। पूरी घटना एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पार्षद सिमी नंदा ने कहा कि वार्ड में लावारिस कुत्तों का भारी आतंक है। इसमें जिन कुत्तों ने महिला पर हमला किया, उन्हें पकड़ने के लिए कई बार नगर निगम को शिकायत दी लेकिन निगम ने इन्हें नहीं पकड़ा। यह कुत्ते आए दिन लोगों के पीछे भागकर हमला कर रहे हैं। महिला शुक्रवार को इन कुत्तों से बचने के लिए भागी जिससे वह सड़क पर गिर गई। पार्षद की शिकायत के बाद शुक्रवार शाम नगर निगम की टीम ने हमला करने वाले एक कुत्ते को पकड़ लिया। नगर निगम ने सभी सुपरवाइजरों को अपने-अपने वार्ड में कुत्तों के लिए फीडिंग सेंटर चिह्नित करने के भी निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article