फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hill excavated for commercial complex; trees and road at risk.

Shimla News: व्यावसायिक परिसर के लिए खोदी पहाड़ी, पेड़ों और सड़क को खतरा

Fri, 04 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hill excavated for commercial complex; trees and road at risk.
शहर के टॉलैंड में चल रहे कार्य पर उठे सवाल
विज्ञापन

निगम करवा रहा व्यावसायिक परिसर का निर्माण

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के टॉलैंड में नगर निगम का निर्माणाधीन व्यावसायिक परिसर सवालों के घेरे में आ गया है। इसके निर्माण के लिए मौके पर की गई पहाड़ी की कटिंग से हरे पेड़ों को खतरा पैदा हो गया है। साथ ही नगर निगम की सड़क के धंसने का भी संकट खड़ा हो गया है।

बारिश का पानी पहाड़ी में न रिसे, इसके लिए मौके पर तिरपाल बिछाए हैं। वहीं नगर निगम के इस परिसर का निर्माण कार्य भी फिलहाल ठप पड़ा है। बजट की कमी के कारण नगर निगम को इसके निर्माण के लिए धन का इंतजाम करना पड़ रहा है।अब प्रदेश हाईकोर्ट ने मौके पर चल रहे निर्माण कार्य और इससे हो रहे नुकसान की जांच के आदेश दिए हैं। यह क्षेत्र शहर के कनलोग वार्ड में आता है। नगर निगम यहां एनएच किनारे व्यावसायिक परिसर बना रहा है। इसमें सामुदायिक भवन बनाने की भी योजना है। परिसर का निर्माण कार्य अभी अधूरा है।
विज्ञापन


परिसर का निर्माण शुरू से ही विवादों के घेरे में रहा है। इस जगह पर पहले अवैध रूप से दुकानें चल रही थीं, जिन्हें नगर निगम ने जबरन खाली करवाया था। इसके बाद जब मौके पर निर्माण कार्य शुरू करवाया तो कई हरे पेड़ काटे गए। नाले के किनारे बन रहे इस परिसर के लिए हिल कटिंग भी की गई है। अब बरसात के दौरान यहां भूस्खलन का खतरा पैदा हो गया है। हाईकोर्ट ने मौके पर की गई खोदाई और हिल कटिंग की जांच के आदेश दिए हैं। नगर निगम आयुक्त सचिन कंवल ने कहा कि अभी कोर्ट के विस्तृत आदेश की प्रति नहीं मिली है। आदेश की प्रति देखने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article