फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Stage set for Hindi competitions at Gaiety Theatre on the 9th.

Shimla News: गेयटी थियेटर में 9 को सजेगा हिंदी की प्रतियोगिताओं का मंच

Fri, 04 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Stage set for Hindi competitions at Gaiety Theatre on the 9th.
प्रतियोगिता में 39 सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थी दिखाएंगे, हर कक्षा से एक-एक बच्चा करेगा शिरकत
विज्ञापन

भाषण, निबंध और प्रश्नोत्तरी स्पर्धाओं का होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में 9 सितंबर को हिंदी का मंच सजेगा। इसमें जिले के 39 स्कूलों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन जिला भाषा एवं संस्कृति और शिक्षा विभाग के समन्वय से किया जाएगा। कार्यक्रम में जमा दो कक्षा तक का एक-एक विद्यार्थी हिस्सा लेगा। प्रतियोगिता में तीन स्पर्धाएं होंगी। इसमें हिंदी हमारी स्वाभिमान की भाषा, हिंदी भाषा का वर्तमान और भविष्य विषय पर भाषण प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा निबंध लेखन प्रतियोगिता में दैनिक जीवन में हिंदी भाषा का महत्व और हिंदी हिंदुस्तान की भाषा विषय रखा है।
दोनों प्रतियोगिताओं के लिए 250 से 500 शब्दों की सीमा निर्धारित की है। विद्यार्थियों को इसके अंदर अपना निबंध लिखना होगा। तीसरी प्रतियोगिता प्रश्नोत्तरी होगी। इसमें हिंदी साहित्य एवं हिंदी व्याकरण पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए एक घंटे का समय निर्धारित किया है। उपनिदेशक के अनुसार इसमें जिला शिमला के 39 स्कूलों का चयन किया है। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला, पोर्टमोर, संजौली, ढली, भट्टाकुफर, बल्देयां, मशोबरा, जुन्गा, ठियोग सहित विभिन्न सरकारी व शहर के कई निजी विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन

उपनिदेशक लेखराज भारद्वाज के कार्यालय से विभाग ने संबंधित स्कूलों के प्रमुखों के प्रतिभागी विद्यार्थियों के नाम और आवश्यक विवरण 7 सितंबर तक ई-मेल के माध्यम से भेजने के निर्देश दिए हैं। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। हिंदी के प्रचार-प्रसार और विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से जिला शिमला में विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article