फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Conduct a judicial inquiry into the 186 university appointments: SFI

विवि में 186 नियुक्तियों की करें न्यायिक जांच : एसएफआई

Fri, 04 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Conduct a judicial inquiry into the 186 university appointments: SFI
शिमला। एसएफआई के राज्य अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में 186 शिक्षकों की नियुक्तियों की न्यायिक जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच किए बिना विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता सीमित करना उचित नहीं है।
विज्ञापन

ठाकुर ने कहा कि लेखा-परीक्षा रिपोर्ट में वर्ष 2020 से 2023 के बीच हुई नियुक्तियों पर गंभीर आपत्तियां दर्ज हैं। प्रमाण-पत्रों, शैक्षणिक योग्यताओं और पात्रता संबंधी दस्तावेजों के सत्यापन पर भी सवाल उठे हैं। उन्होंने प्रत्येक नियुक्ति की पात्रता और चयन प्रक्रिया की जांच की मांग की। दोषी पाए जाने वालों पर कानूनी कार्रवाई और अवैध लाभ की वसूली की मांग की गई। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की स्वायत्तता का अर्थ जवाबदेही से मुक्ति नहीं है। भर्ती व्यवस्था में सुधार जरूरी है, लेकिन स्वायत्तता समाप्त करना समाधान नहीं हो सकता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article