फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather: showers bring relief to Una, while a thunderstorm sweeps through Shimla.

Himachal Weather: हिमाचल में माैसम ने बदली करवट; गर्मी के बीच बरसीं राहत की फुहारें, चोटियों पर बर्फबारी

Fri, 22 May 2026 09:45 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 May 2026 09:45 AM IST
सार

 ऊना जिले में शुक्रवार सुबह भीषण गर्मी के बीच आसमान से राहत की फुहारें बरसीं। शिमला सहित अन्य भागों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। शिमला में सुबह बूंदाबांदी के साथ अंधड़ चला।

विज्ञापन
Himachal Weather: showers bring relief to Una, while a thunderstorm sweeps through Shimla.
किन्नाैर कैलाश और रोहतांग दर्रा में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में माैसम ने करवट बदली है। ऊना जिले में शुक्रवार सुबह भीषण गर्मी के बीच आसमान से राहत की फुहारें बरसीं। जिले में बारिश होने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। शिमला में बारिश के साथ अंधड़ भी चला। हल्की ओलावृष्टि भी हुई। वहीं किन्नाैर, लाहाैल-स्पीति के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। माैसम में आए इस बदलाव से प्रदेश में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बीती रात को जोत में 9.0, कुकुमसेरी 6.8, केलांग 5.0, धर्मशाला 2.1, चंबा 2.0, भुंतर 1.6, देहरा गोपीपुर 1.4, ऊना 1.4 व  पालमपुर में 1.4 मिलीमीटर बारिश हुई।  जुब्बल के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई। 

विज्ञापन

आज और कल प्रदेश में बारिश के आसार

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 22 मई को राज्य के कई स्थानों और 23 मई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 24 और 25 मई को राज्य के कुछ अलग-अलग कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 व अधिकतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस गिरने के आसार हैं।  इसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। जबकि अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी की संभावना है। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला में आज अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति को छोड़कर अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतांग दर्रा पर ताजा बर्फबारी, चालकों को सावधानी बरतने की सलाह

रोहतांग दर्रा और आसपास की ऊंची चोटियों पर शुक्रवार सुबह से ही ताजा बर्फबारी का दौर शुरू हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। वहीं निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। सुबह से ही बड़ी संख्या में पर्यटक रोहतांग दर्रा की ओर रवाना हुए। बर्फबारी के बीच पर्यटकों ने बर्फ में अठखेलियां कर मौसम का भरपूर आनंद लिया। ताजा बर्फबारी से क्षेत्र का नजारा बेहद मनमोहक हो गया है और पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला।




विज्ञापन

किन्नौर कैलाश की चोटियों पर बर्फबारी, रिकांगपिओ में बरसे बादल

किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में शुक्रवार से बारिश हुई। वहीं मुख्यालय के सामने किन्नौर कैलाश की चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। बारिश से रिकांगपिओ सहित जनजातीय जिले के अन्य क्षेत्रों में ठंडक बढ़ गई है।

  कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 20.5, सुंदरनगर 20.8, भुंतर 17.4, कल्पा 12.8, ऊना 20.2, नाहन 21.9, केलांग 7.7, पालमपुर 17.5, सोलन 19.0, मनाली 16.0, कांगड़ा 23.2, मंडी 21.9 , बिलालपुर 24.0, चंबा 18.9, डलहाैजी 12.9, जुब्बड़हट्टी 22.8, कुफरी 15.2, कुकुमसेरी 5.7, सेऊबाग 15.8, बरठीं 20.0, पांवटा साहिब 27.0, सराहन 13.7, देहरा गोपीपुर 23.0, ताबो 6.8 व नेरी में 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

पलचान और कोकसर से भी अब रोहतांग के लिए जा सकेंगे पर्यटक

 देश-दुनिया के पर्यटकों की पसंदीदा सैरगाह रोहतांग दर्रे को वाहनों की आवाजाही के लिए दोनों तरफ से बहाल कर दिया गया है। अब मनाली के पलचान और लाहौल के कोकसर होते हुए पर्यटक रोहतांग जा सकेंगे। बुधवार से मनाली वाया गुलाबा बैरियर से जिला प्रशासन कुल्लू ने रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बहाल करने के बाद अब वीरवार को लाहौल के कोकसर से भी परमिट वाले पर्यटक वाहनों रोहतांग की ओर भेजा जा रहा है। जिनके पास रोहतांग के ऑनलाइन परमिट हैं, वे कोकसर होते हुए ग्रांफू बैरियर से भी पुलिस चौकी कोकसर द्वारा भेजे जा रहे हैं। वाहन चालकों की मानें तो रोहतांग दर्रा से कोकसर मोड़ तक अभी भी सड़क एकतरफा होने से हर रोज जाम से वाहन चालकों और पर्यटकों को जूझना पड़ रहा है, लेकिन कोकसर मोड़ और आसपास में बर्फ की मोटी चादर देखकर जाम की समस्या को भूलकर सैलानी मस्ती करते देख सकते हैं। कोकसर होते हुए अब दिन में सौ वाहन रोहतांग की ओर रवाना हो रहे हैं।

क्षेत्र अधिकतम तापमान

ऊना 38.0
नाहन 36.7
धर्मशाला 35.0
कांगड़ा 33.3
बरठीं 32.7
नेरी 32.7
मंडी 31.0
सोलन 30.0
चंबा 29.8
शिमला 25.0
मनाली 18.8

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed