{"_id":"5cb09708bdec22068c42aad7","slug":"himachal-weather-report-una-temperature-37-degree-celsius","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं हुई ओलावृष्टि, ऊना में पारा 37 डिग्री पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं हुई ओलावृष्टि, ऊना में पारा 37 डिग्री पार
Fri, 12 Apr 2019 07:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 12 Apr 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार को ओलावृष्टि को लेकर जारी मौसम विभाग की चेतावनी बेअसर साबित हुई। प्रदेश में शुक्रवार को कहीं भी बारिश या ओलावृष्टि नहीं हुई। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में हालांकि दोपहर तक बादल छाए रहे लेकिन दोपहर बाद धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। 16 अप्रैल को कुछ क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी हुई है। 18 अप्रैल तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.3, नाहन में 31.2, कांगड़ा में 27.2, सोलन में 25.0, सुंदरनगर में 25.6, बिलासपुर में 24.4, हमीरपुर में 24.2, चंबा में 23.5, भुंतर में 23.6, धर्मशाला में 22.8, शिमला में 22.3, कल्पा में 19.7 और केलांग में 16.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
उधर, वीरवार रात को ऊना में न्यूनतम तापमान 17.7, नाहन में 17.2, कांगड़ा में 17.1, बिलासपुर में 16.8, मंडी-हमीरपुर में 16.4, चंबा में 13.7, शिमला में 13.4, सोलन में 12.5, मनाली में 8.8 और केलांग में 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन