फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather report: rainfall recorded in shimla and other parts

शिमला-कांगड़ा में बारिश, मनाली और भरमौर की चोटियों पर हिमपात

Fri, 20 Sep 2019 01:01 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Sep 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
himachal weather report: rainfall recorded in shimla and other parts
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कई इलाकों में शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई। शिमला, कांगड़ा और कुल्लू में बादल झमाझम बरसे। चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ऊंची चोटियों में हल्का हिमपात हुआ।

विज्ञापन


मणिमहेश कैलाश, कुगती, चौबिया, सुप्पा, काली छौ, भटौर, इंद्रहार, जालसू में करीब छह से सात सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई। जनजातीय क्षेत्र पांगी के हुडान भटोरी और चस्क में भी हिमपात हुआ है। मनाली की ऊंची चोटियों में भी ताजा हिमपात हुआ।
विज्ञापन


मकरवे, शिकरवे, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, लद्दखी पीक, हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा, हामटा पास तथा शेती घार में ताजा हिमपात होने से पहाड़ियों सफेद हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर, वीरवार को धर्मशाला के बाद शुक्रवार को शिमला, कांगड़ा और कुल्लू में बादल झमाझम बरसे। 26 सितंबर तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज हुई है।

मौसम के करवट बदलने से प्रदेश के उच्च और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है। मैदानी क्षेत्रों में लोगों को भी गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने इस माह के अंत में मानसून के विदा होने की संभावना जताई है।

बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली

himachal weather report: rainfall recorded in shimla and other parts

शिमला में शुक्रवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा। दोपहर करीब 12 बजे शहर में शुरू हुआ बारिश का दौर तीन बजे तक जारी रहा। शाम के समय मौसम फिर साफ हो गया। जिला कांगड़ा के पहाड़ी क्षेत्रों में भी शुक्रवार को जमकर बारिश हुई।

जिला मुख्यालय धर्मशाला, गगल, मटौर, पालमपुर, पंचरुखी, थुरल और खैरा में बादल बरसे। कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने से फसलों को भी नुकसान पहुंचा। ज्वालामुखी, नूरपुर, जसूर और नगरोटा सूरियां में धूप खिली रही। जिला कुल्लू में सूखे से परेशान किसानों-बागवानों को बारिश से राहत मिली।

शुक्रवार दोपहर बाद घाटी में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 32.6, बिलासपुर 31.5, हमीरपुर 31.2, भुंतर 31.0, कांगड़ा 30.1, नाहन 29.8, चंबा-सुंदरनगर 29.3, सोलन 28.0, धर्मशाला 22.8, शिमला 22.4, कल्पा 21.8, केलांग 19.3 और डलहौजी में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed