{"_id":"5ccedfa8bdec22073a5fc434","slug":"himachal-weather-report-rain-chances-on-10th-and-11th-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में फिर करवट बदलेगा मौसम, ऊना में पारा 38.8 डिग्री पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में फिर करवट बदलेगा मौसम, ऊना में पारा 38.8 डिग्री पहुंचा
Sun, 05 May 2019 06:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 05 May 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में 10 और 11 मई को मौसम फिर से करवट बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला का पूर्वानुमान है कि इस दौरान राज्य के मैदानी और मध्य पर्वतीय भागों में गर्जना और बारिश होगी। ऊंचाई वाले हिस्सों में एक-दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
उधर, रविवार को ऊना का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 9 मई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान विभिन्न स्थानों में तापमान भी अधिक रहेगा।
विज्ञापन
लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ सकता है। प्रदेश के विभिन्न शहरों का न्यूनतम तापमान शिमला 14.3, सुंदरनगर 13.2, भूंतर 10.0, कल्पा 3.0, धर्मशाला 15.6, ऊना 14.4, नाहन 17.9, केलांग 1.2, पालमपुर 14.5, सोलन 13.4, मनाली 6.2, कांगड़ा 15.3, मंडी 16.5, बिलासपुर 14.2, हमीरपुर 14.0, चंबा 13.8, डलहौजी 11.0 और कुफरी 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन
राज्य के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान शिमला 23.6, सुंदरनगर 34.1, भुंतर 32.0, कल्पा 18.0, धर्मशाला 28.4, ऊना 38.8, नाहन 34.6, केलांग 11.8, सोलन 29.5, कांगड़ा 34.0, बिलासपुर 37.3, हमीरपुर 35.5, चंबा 31.2 और डलहौजी 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है।