फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: rainfall in Shimla, roads and power transformers stalled in the state, Orange alert for two

Himachal Weather: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, सड़कें ठप, शिमला समेत इन जिलों में दो दिन स्कूल-कॉलेज बंद

Tue, 22 Aug 2023 10:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Aug 2023 10:36 PM IST
सार

 मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले 72 घंटों के दौरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना में अधिकांश स्थानों पर मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Himachal Weather: rainfall in Shimla, roads and power transformers stalled in the state, Orange alert for two
शिमला में भारी बारिश, पेड़ गिरे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर से बिगड़ गया है। राजधानी शिमला में मंगलवार दोपहर को रेड अलर्ट के बीच झमाझम बादल बरसे। दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक राजधानी में 39 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले 72 घंटों के दौरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना में अधिकांश स्थानों पर मध्यम और कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मंगलवार शाम को जारी मौसम बुलेटिन में आज के लिए कुछ स्थानों पर भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सचेत रहने के लिए कहा गया है। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की 23-24 को प्रस्तावित परीक्षाएं नहीं होंगी। पच्चीस से परीक्षाएं तय शेड्यूल में जारी रहेंगी। 

विज्ञापन


एचपीयू शिमला की सभी परीक्षाएं भी  कल और परसों स्थगित रहेंगी। इनका संशोधित शेड्यूल बाद में जारी होगा। हमीरपुर में भी 23-24 को बंद रहेंगे आंगनवाड़ी केन्द्र, स्कूल और कॉलेज। वहीं सोलन जिले में भी सभी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। सिरमौर जिले में 23 अगस्त को स्कूल, कालेज, आंगनबाड़ी केंद्र सभी तरह के निजी और सरकारी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। साथ ही धर्मशाला उप मंडल में भी।
विज्ञापन


राज्य में 23 व 24 अगस्त के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 25 अगस्त के लिए येलो अलर्ट है। राज्य के कई भागों में 28 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। उधर,  प्रदेश में मंगलवार शाम तक दो नेशनल हाईवे कुल्लू-मंडी और आनी-कुल्लू सहित 344 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। 200 बिजली के ट्रांसफार्मर ठप होने से कई क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित चल रही है। मंडी व शिमला में 23 और 24 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। इसमें आंगनबाड़ी केंद्र, वोकेशनल सेंटर भी शामिल हैं। इसके अलावा बिलासपुर जिले में बुधवार को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला में जगह-जगह ढहे पेड़, भट्ठाकुफर में भूस्खलन
शिमला में फिर से जगह-जगह भूस्खलन व पेड़ गिरने की सूचना है। टॉलेंड में पेड़ गिर गया है। तारादेवी के पास भी पेड़ गिरने से कालका-शिमला-रामपुर हाईवे बाधित हो गया।भारी बारिश से भट्टाकुफर में भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से पेड़ों समेत बड़ी मलबा निचली ओर बनी बनी रिहायशी कॉलोनी में जा घुसा। इससे जयमोती भवन की सड़क बंद हो गई है। दो भवनों में मलबा घुसने से भारी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय पार्षद नरेंद्र ठाकुर के अनुसार वन विभाग को दस दिन पहले खतरनाक पेड़ काटने के लिए आवेदन किया गया था। लेकिन विभाग ने मंजूरी नहीं दी। अब मंगलवार दोपहर को बारिश के बाद अचानक पेड़ ढहने से मलबा रिहायशी भवनों पर जा गिरा। वहीं, समरहिल के शिवमंदिर के पास भारी बारिश के चलते फिर से नाले में जलस्तर बढ़ गया। इसके चलते बचाव अभियान को रोकना पड़ा। 

कुल्लू का मंडी जिले से संपर्क कटा
कुल्लू जिले का मंडी जिले से एक बार फिर संपर्क कट गया है। कुल्लू-पंडोह-चैलचौक-गोहर-सुंदरनगर सड़क बारिश के चलते बंद हो गई है। बजौरा-कमांद सड़क मरम्मत के लिए दिन के समय बंद कर दी गई। हाईवे समेत दूसरे वैकल्पिक मार्गों के बंद होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। जिला कुल्लू की रघुपुर घाटी में बगीचों और घरों में सेब की 5,000 पेटियां फंस गई हैं। करशैईगाड़ पंचायत में तुड़ान कर रखीं 430 पेटियां खराब हो गई हैं। सरकाघाट, धर्मपुर में कुछ घरों में दरारें आई हैं। राजकीय उच्च पाठशाला भद्रवाणी में आठवीं कक्षा के कमरे की पिछली दीवार तोड़कर एक चट्टान अचानक अंदर घुस गई। इस दौरान कक्षा में मात्र दो विद्यार्थी थे, जो बाल-बाल बच गए हैं।  

एचपीयू में दो दिन नहीं लगेंगी कक्षाएं, परीक्षाएं स्थगित
मौसम विभाग के अगले दो दिन भारी वर्षा के पूर्वानुमान और अलर्ट पर उपायुक्त की ओर से जारी आदेशों पर विश्वविद्यालय में बुधवार और गुरुवार को शिक्षण कार्य बंद रहेगा। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम ने कहा की विवि के विभागों में सभी शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी। विद्यार्थियों को विवि आने की आवश्यकता नहीं है। विद्यार्थी घरों में सुरक्षित रहे। हालांकि, प्रदेश विवि की इन दिनों जारी परीक्षाएं तय शेड्यूल के अनुसार जारी रहेगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि बुधवार  और गुरुवार को परीक्षा तय समय पर होंगी। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

चट्टानें गिरने से रूपी संपर्क मार्ग ठप, लोग परेशान

वहीं, जिला किन्नौर की रूपी वैली को जोड़ने वाले चौरा-रूपी संपर्क मार्ग पर देर रात पहाड़ी दरक गई। मार्ग बंद होने से हजारों लोगों को आवाजाही करने में परेशानियां झेलनी पड़ रही है। वहीं, रामपुर-ननखड़ी मुख्य मार्ग एक माह बाद भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया है। भारी बरसात के चलते मार्ग शरण ढांक में पूरी तरह से क्षतिगस्त हुआ है। 

पंडोह डैम का अस्थायी संपर्क मार्ग बंद

कुल्लू-मंडी नेशनल हाईवे पर पंडोह डैम का अस्थायी लिंक बीती रात से जारी बारिश के कारण बंद हो गया है। इससे सैकड़ाें वाहन कैंची मोड़ से लेकर जोगनी माता मंदिर तक फंस गए। इसी प्रकार दूसरी तरफ पंडोह, नौ मील तथा चार मील में वाहन कुल्लू जाने के लिए रुके रहे। मंडी पुलिस के अनुसार सड़क खुलने का समय मौसम की अनुकूल स्थिति पर निर्भर करेगा। 10:00 बजे तक कुल्लू से मंडी जाने वाले वाहनों का बजौरा से कमांद की ओर छोड़ा गया। औट तथा कैंची मोड़, जोगनी माता मंदिर तक फंसे हल्के वाहनों के चालकों को बजौरा से कमांद होते हुए मंडी जाने की सलाह दी गई।

कई घरों में दरारें आईं

सरकाघाट, धर्मपुर में कुछ घरों में दरारें आई हैं। किरतपुर-नरेचौक फोरलेन पर समलेटू, टिहरा के पास भूस्खलन होने से एकतरफा यातायात बंद है। भूस्खलन से हमीरपुर जिला में नौ कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए और पांच पशुशालाएं जमींदोज हो गईं। सुजानपुर शहर में फिर जलभराव हो गया है। भूस्खलन के कारण हमीरपुर से अणु मुख्य सड़क मंगलवार को दोबारा छोटे वाहनों के लिए बंद कर दी गई है।
 

इन जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने ऑरेंज अलर्ट के बीच बुधवार के लिए छह जिलों कांगड़ा, चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर में बाढ़ की चेतावनी जारी की है। वहीं प्रशासन ने भी लोगों से नदी-नालों के किनारे न जाने की सलाह दी है।

 

मानसून सीजन में 227 लोगों ने गंवाई जान

इस बार मानसून सीजन में 24 जून से 22 अगस्त तक 227 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। जबकि 121 लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई है। 336 लोग घायल हुए हैं। राज्य में 2220 घर ढह गए हैं। 9819 घरों को आंशिक नुकसान हुआ है। इसके अलावा 300 दुकानों व 4695 गोशालाओं को नुकसान हुआ है। इस दौरान राज्य में भूस्खलन की 131 और अचानक बाढ़ की 60 घटनाएं सामने आई हैं। राज्य में नुकसान का आंकड़ा 8099.97 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है।

खराब मौसम के कारण धर्मशाला नहीं आ पाए जय शाह

बीसीसीआई के सचिव जय शाह और कोषाध्यक्ष आशीष शेलार का धर्मशाला दौरा बारिश के कारण स्थगित हो गया। मंगलवार को दोनों ने धर्मशाला स्टेडियम में चल रहे कार्यों के निरीक्षण के लिए आना था, लेकिन मौसम खराब होने पर जयशाह ने अपने कार्यक्रम में बदलाव कर दिया। धर्मशाला में आईसीसी क्रिकेट विश्वकप के पांच मुकाबले होने हैं, इसके लिए धर्मशाला स्टेडियम के अपग्रेडेशन का काम चल रहा है। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि मंगलवार बीसीसीआई के सचिव जय शाह और कोषाध्यक्ष आशीष शेलार ने धर्मशाला आना था लेकिन बारिश और मौसम खराब होने के चलते वह धर्मशाला नहीं आ आ पाए।

सरकार के खाते में पहुंची 200 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता
 हिमाचल प्रदेश सरकार के खाते में 200 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता पहुंच गई है। इस सहायता को केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय ने राष्ट्रीय आपदा राहत फंड के तहत जारी किया है। मंत्रालय के उप सचिव अनिल गैलोरा ने इसकी पुष्टि की है। दो दिन पहले ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने इस बारे में कहा था कि केंद्र सरकार हिमाचल के लिए 200 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मदद और जारी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed