फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal weather:Orange alert of heavy rain in state, clouds will rain for four days

Himachal Weather Update: हिमाचल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, चार दिनों तक झमाझम बरसेंगे बादल

Thu, 30 Jun 2022 06:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Jun 2022 06:02 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी हुआ है। 

विज्ञापन
Himachal weather:Orange alert of heavy rain in state, clouds will rain for four days
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 1 से चार जुलाई तक बारिश जारी रहने के आसार हैं। 1 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने सैलानियों व आम लोगों को नदी-नालों में न उतरने की चेतावनी दी है। भारी बारिश से भूस्खलन का भी खतरा है। ऐसे में अनावश्यक यात्रा से बचने व संवेदनशील स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है। प्रदेश के कई भागों में मानसून की जोरदार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। गुरुवार को अलर्ट के बीच भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन व मलबा आने से व्यापक नुकसान हुआ है। बीती रात सिहुंता में 111 मिलीमीटर, नाहन 64, नालागढ़ 62, तीसा 45, गगल-सलूणी 44, धर्मशाला 42, पांवटा साहिब 41, शिमला-सुंदरनगर में 34-34 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन


अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 21.5, सुंदरनगर 27.2, भुंतर 30.2, कल्पा 23.6, धर्मशाला 25.0, ऊना 29.2, धौलाकुआं 25.1, केलांग 25.8, पालमपुर 24.6, सोलन 23.5, कांगड़ा 25.6, बिलासपुर 27.5, हमीरपुर 26.0, चंबा 28.2, नाहन 24.6, मनाली 22.8, मंडी 26.2, डलहौजी 21.6, कुफरी 19.8 और बरठीं में 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 19.0, सुंदरनगर 23.0, भुंतर 22.4, कल्पा 15.4, धर्मशाला 21.2, ऊना 25.4, नाहन 23.3, केलांग 14.4, पालमपुर 20.5, सोलन 21.0, मनाली 19.0 कांगड़ा 22.7, मंडी 23.6, बिलासपुर 24.0, हमीरपुर 23.6, चंबा 23.0, डलहौजी 17.6, कुफरी 15.6 और पांवटा साहिब में 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed