Himachal Weather: हिमाचल में चलीं गर्म हवाएं, ऊना में पारा 35 पार; पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार
प्रदेश के दस क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार और ऊना में 35 डिग्री के पार पहुंच गया है।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार को गर्म हवाएं चलीं। प्रदेश के दस क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार और ऊना में 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। प्रदेश के कई भागों में 6 और 7 अप्रैल को भी गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व सोलन में 6 और 7 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर हीट वेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है। शनिवार को ऊना, सुंदरनगर, भुंतर, नाहन, सोलन, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, धौलाकुआं और बरठीं में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा। पहाड़ी क्षेत्रों के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
ये भी पढ़ें: Himachal: सरकारी नाैकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र बनाया, सत्यापित करवाने भी भेज दिया, ऐसे पकड़ में आया गड़बड़झाला
इन जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार
विभाग के अनुसार 9 अप्रैल को चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहाैल-स्पीति और किन्नौर जिले में एक-दो स्थानों पर तथा 10 और 11 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 10 और 11 अप्रैल को निचले पहाड़ी-मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। सप्ताह के शेष दिनों में राज्य में शुष्क मौसम रहने की संभावना है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 13.2, सुंदरनगर 10.8, भुंतर 7.6, कल्पा 4.4, धर्मशाला 11.8, ऊना 10.5, नाहन 16.3,केलांग 1.3, पालमपुर 10.2, सोलन 9.8, मनाली 7.1, कांगड़ा 12.2, मंडी 12.1, बिलासपुर 10.3, कुफरी 8.9, कुकुमसेरी 0.7, भरमाैर 9.3, सेऊबाग 7.4, बरठीं 9.4, पांवटा साहिब 16.0, सराहन 10.1 व देहरा गोपीपुर में 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 35.8
धौलाकुआं 33.8
सुंदरनगर 33.7
बिलासपुर 33.1
कांगड़ा 32.8
नाहन 32.1
मंडी 31.6
सोलन 30.5
धर्मशाला 29.0
शिमला 24.4
मनाली 24.4