फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather Four-day yellow alert in Himachal heavy rain warning on 28-29

Himachal Weather: हिमाचल में चार दिन का येलो अलर्ट, 28-29 जून को भारी बारिश की चेतावनी

Tue, 25 Jun 2024 08:00 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 25 Jun 2024 08:00 PM IST
सार

हिमाचल में 28 और 29 जून को भारी बारिश को लेकर चेतावनी दी गई है। इन्हीं दिन भारी बारिश के साथ अंधड़ चलने की संभावना भी है। 

विज्ञापन
Himachal Weather Four-day yellow alert in Himachal heavy rain warning on 28-29
शिमला के रिज मैदान पर मंगलवार को सुहावने मौसम में घूमते सैलानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में आगामी चार दिन का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 28 और 29 जून को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बुधवार से और मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में वीरवार से एक जुलाई तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 28 और 29 जून को भारी बारिश के साथ अंधड़ चलने की संभावना भी है। इसी दौरान प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने के आसार भी हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को हमीरपुर जिले कई इलाकों में बारिश हुई। मैदानी जिलों में धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज है। ऊना में अधिकतम पारा 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। राजधानी शिमला में बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम मिलाजुला बना रहा। उधर, सोमवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 18.2, सुंदरनगर में 19.3, भुंतर में 18.9, कल्पा में 13.6, धर्मशाला में 22.4, ऊना में 25.8, नाहन में 24.4, केलांग में 9.3, सोलन में 20.2, मनाली में 13.6, कांगड़ा में 24.0, मंडी में 21.2, बिलासपुर में 24.1, हमीरपुर में 23.8, चंबा में 20.5, धौलाकुआं में 25.4, कसौली में 14.1, पांवटा साहिब में 25.0 और देहरा गोपीपुर में 28.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 41.4
हमीरपुर 39.0
बिलासपुर 38.4
कांगड़ा  38.4
चंबा 38.0
धौलाकुआं 37.0
नाहन 35.0
धर्मशाला 33.6
सोलन 31.4
मनाली 28.9
शिमला 27.2
कल्पा  25.9

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed