{"_id":"6210fcecfc59a1256d1d6081","slug":"himachal-weather-forecast-till-23-february-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather Update: 21 तक मौसम साफ, 22 और 23 फरवरी को बारिश-बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather Update: 21 तक मौसम साफ, 22 और 23 फरवरी को बारिश-बर्फबारी के आसार
Sat, 19 Feb 2022 07:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 19 Feb 2022 07:52 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में 21 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 22 और 23 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
रिज मैदान पर घूमते सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 21 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 22 और 23 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर व कांगड़ा के कई क्षेत्रों में अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
ऊना में अधिकतम तापमान 26.3, बिलासपुर 24.0, हमीरपुर 23.8, सुंदरनगर 23.3, धर्मशाला 22.8, कांगड़ा 22.4, सोलन 21.8, चंबा-भुंतर 21.0, शिमला 14.2, डलहौजी 8.8, कल्पा 8.5 और केलांग में 0.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 7.9, कल्पा माइनस 3.0, मनाली 0.4, कुफरी 0.9, सुंदरनगर 2.9, डलहौजी 3.3, शिमला 3.8 और धर्मशाला में 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन