फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: forecast of rainfall for three days in the plains and middle hills areas, alert of hailstorm

Himachal Weather: हिमाचल के मैदानी और मध्य पर्वतीय भागों में तीन दिन बारिश के आसार, ओलावृष्टि का भी अलर्ट

Sat, 10 Jun 2023 06:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 10 Jun 2023 06:33 PM IST
सार

प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय भागों में तीन दिन बारिश की संभावना है। वहीं इस दौरान उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: forecast of rainfall for three days in the plains and middle hills areas, alert of hailstorm
हिमाचल में बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय भागों में तीन दिन बारिश की संभावना है। वहीं इस दौरान उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 12 से 14 जून तक निचले, मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, उच्च पर्वतीय एक-दो  स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 

विज्ञापन


मौसम साफ होने से चढ़ा पारा
प्रदेश में मौसम साफ होते ही पारा चढ़ने से ऊना, धौलाकुआं, कांगड़ा और बिलासपुर के कुछ क्षेत्रों में लू जैसे हालात बन गए हैं। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश भर में धूप खिली। मैदानी जिलों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी पसीने छूटना शुरू हो गए हैं। मौसम गर्म होते ही न्यूनतम तापमान बढ़ने से अब ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय भी ठंडक कम हो गई है। मैदानी जिलों में दिन के समय लोगों का घरों से निकलना कम हो गया है। बाजारों में भी रौनक घटी है। प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर बाहरी राज्यों से भारी संख्या में सैलानी उमड़ रहे हैं।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 17.2, सुंदरनगर 18.7, भुंतर 14.8, कल्पा 10.0, धर्मशाला 14.2, ऊना 21.6, नाहन 22.5, केलांग 7.6, पालमपुर 20.0, सोलन 15.6, मनाली 13.1, कांगड़ा 21.4, मंडी 19.2, बिलासपुर 20.5, हमीरपुर 22.4, चंबा 18.0, डलहौजी 12.1, जुब्बड़हट्टी 18.4, कुफरी 15.8, कुकुमसेरी 7.0, नारकंडा 13.4, भरमौर 10.0, रिकांगपिओ 13.3, धौलाकुआं 21.1, बरठीं 19.4 , मशोबरा 16.1, पांवटा साहिब 25.0, सराहन 12.0 और देहर गोपीपुर में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Apple Season: हिमाचल में बागवानों को इस बार 5 से 10 रुपये तक सस्ता मिलेगा सेब कार्टन


अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
ऊना                 39.8
चंबा                 36.5
कांगड़ा             36.1
बिलासपुर         36.0
मंडी                35.2
नाहन               35.0
सोलन              33.0
धर्मशाला          33.0
शिमला             27.4
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed