हिमाचल: लॉटरी के विरोध में विधानसभा परिसर में गरजे भाजपा विधायक, हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर की नारेबाजी
विधानसभा सत्र के समापन से एक दिन पहले बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायक दल ने परिसर में प्रदेश सरकार की लॉटरी व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र के समापन से एक दिन पहले बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायक दल ने परिसर में प्रदेश सरकार की लॉटरी व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की। इस दाैरान विपक्ष की ओर से लॉटरी-जुआ बंद करने और रोजगार का प्रबंध करने के नारों के साथ प्रदर्शन किया गया। विधायकों ने लाॅटरी जुआ बंद करो, रोजगार का प्रबंध करो के नारे लगाए।
लाॅटरी से एक आदमी का भाग्य खुलेगा लेकिन लाखों लोगों का डूब जाएगा: जयराम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि लाॅटरी शुरू करने का फैसला प्रदेश के हित में नहीं है। भाजपा इसका विरोध करती है। उन्होंने कहा कि लाॅटरी की अगर लत लग जाए तो ये भी नशे से कम नहीं। प्रदेश में लाॅटरी को इसलिए बंद किया गया था क्योंकि कई लोगों की जमीन बिक गई थी, कई के घर चले गए और कई आत्महत्या करने को मजबूर हुए। क्योंकि लाॅटरी के लालच में सारा पैसा चला गया। लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार ने लाॅटरी को फिर से शुरू किया है। जयराम ने कहा कि यह कदम नई पीढ़ी को बर्बाद करने की दिशा में साबित होगा। इससे प्रदेश की आर्थिकी मजबूत नहीं होगी, बल्कि लाॅटरी की आदत में प्रदेश के लोग अपने घर-परिवार तबाह कर देंगे। क्योंकि जब आदत पड़ जाएगी तो उससे बाहर निकलना बहुत मुश्किल होगा। 1999 के बाद बड़ी मुश्किल से लाॅटरी की उस आदत से प्रदेश के लोग बाहर निकले। प्रदेश की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए और कदम उठाए जा सकते हैं। लाॅटरी से एक आदमी का भाग्य खुलेगा लेकिन लाखों लोगों का डूब जाएगा।