फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   This time in Himachal, farmers will get apple cartons cheaper by Rs 5 to 10.

Apple Season: हिमाचल में बागवानों को इस बार 5 से 10 रुपये तक सस्ता मिलेगा सेब कार्टन

Sat, 10 Jun 2023 11:18 AM IST
Krishan Singh ओमपाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)
ओमपाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 10 Jun 2023 11:18 AM IST
सार

प्रदेश के सेब उत्पादकों को इस बार कार्टन सस्ते दामों पर उपलब्ध होगा। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) के गत्ता उद्योगों ने इसके संकेत दे दिए हैं। उद्योगपतियों के अनुसार इस बार सेब कार्टन 5 से 10 रुपये तक सस्ता मिलेगा। 

विज्ञापन
This time in Himachal, farmers will get apple cartons cheaper by Rs 5 to 10.
सेब कार्टन - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सेब उत्पादकों को इस बार कार्टन सस्ते दामों पर उपलब्ध होगा। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) के गत्ता उद्योगों ने इसके संकेत दे दिए हैं। उद्योगपतियों के अनुसार इस बार सेब कार्टन 5 से 10 रुपये तक सस्ता मिलेगा। बीबीएन के उद्योगों में इस बार यूनिवर्सल कार्टन तैयार किए जा रहे हैं। इन कार्टन में 20 किलो से अधिक सेब नहीं आएंगे। उसी हिसाब से उत्पादकों ने मांग के अनुसार सेब कार्टन बनाना शुरू कर दिए हैं। कार्टन के दाम कम होने का तर्क यह दिया जा रहा है कि इस बार कार्टन छोटे तैयार होंगे, जिसमें बागवानों को इनके दाम कम होने से राहत मिलेगी।

विज्ञापन


गौर रहे कि प्रदेश में 250 के करीब गत्ता उद्योग हैं, जिनमें 40 फीसदी उद्योगों में सेब पैकिंग के लिए डिब्बे तैयार होते हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा बद्दी की हिम पेकवेल, जसमेर पैकर, कालाअंब की शिवालिक कंपनी, अल्फा कंटेनर, भवानी इंटरप्राइजेस समेत एक दर्जन से अधिक उद्योग सबसे ज्यादा सेब कार्टन तैयार करते हैं। इन संचालकों ने अब सेब के सीजन को देखते हुए कार्टन तैयार करना शुरू कर दिया है। उधर, गत्ता उद्योग संघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि सेब बॉक्स की मांग को देखते हुए अब उद्योगों ने इन्हें बनाने का काम शुरू कर दिया है। गते के बॉक्स के अलावा यहां प्लास्टिक क्रेट भी तैयार किए जा रहे हैं। अखिल भारतीय गत्ता उद्योग संघ (एफसीबीएमए) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश सरदाना ने बताया कि इस वर्ष सेब के बॉक्स के दामों में बीते वर्ष के मुकाबले पांच से 10 रुपये तक कमी आएगी। 
विज्ञापन


सेब उत्पादन किसानों- बागवानों की आय और आर्थिकी का मुख्य स्रोत : नेगी
 प्रदेश में सेब का उत्पादन किसानों-बागवानों की आय और प्रदेश की आर्थिकी का मुख्य स्रोत है। सरकार आगामी सेब सीजन के लिए तैयारियां पूरी करने की दिशा में कार्य कर रही है। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने यह जानकारी शुक्रवार को पराला सब्जी मंडी और सीए स्टोर एवं सब्जी मंडी शिलारू के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। नेगी ने अधिकारियों को समय पर सभी प्रबंध पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पराला में आधुनिक फल प्रसंस्करण संयंत्र, प्रदेश में विभिन्न सब्जी मंडियों के निर्माण कार्यों की जानकारी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed