{"_id":"69c4bb5b6e85ff2e500126c1","slug":"himachal-weather-change-again-starting-today-rain-and-snowfall-expected-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल में आज से फिर बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार; जानें पूरा अपडेट विस्तार से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल में आज से फिर बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार; जानें पूरा अपडेट विस्तार से
Thu, 26 Mar 2026 10:21 AM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 26 Mar 2026 10:21 AM IST
सार
Himachal Weather News In Hindi: हिमाचल प्रदेश में मौसम कूल-कूल बना हुआ है। 28 से 31 मार्च तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में वीरवार से मौसम करवट बदलेगा। कांगड़ा, चंबा, कुल्लू और मंडी के कई क्षेत्रों में वीरवार को अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट है। 27 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। 28 से 31 मार्च तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। बुधवार को राजधानी शिमला सहित सभी क्षेत्रों में धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के 28 मार्च की रात से सक्रिय होने के आसार हैं। इसके प्रभाव से राज्य के कुछ स्थानों पर 28 और 31 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। राज्य के कई स्थानों पर 29 और 30 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होगी। 26, 28 व 29 मार्च को कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का येलो अलर्ट है। वहीं राज्य के कई हिस्सों में अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
मार्च में 13 फीसदी कम बरसे बादल : प्रदेश में मार्च में अभी तक सामान्य से 13 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। एक से 25 मार्च तक की अवधि के लिए 97.6 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 84.8 मिलीमीटर बारिश ही हुई है।
विज्ञापन
चंबा जिले में सामान्य से 33, कांगड़ा में 19, किन्नौर में 26 व लाहौल-स्पीति में 36 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। जबकि बिलासपुर में सामान्य से 36, हमीरपुर में 25, कुल्लू में 26, मंडी में 52, शिमला में 17, सिरमौर में 17, सोलन में 44 व ऊना में 45 फीसदी अधिक बारिश हुई।