फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal vigilance probe in corruption case of assistant drug controller nishant sarin

पांच सितारा होटलों में ठहरता था सरीन, महिला डॉक्टर मित्र के ठिकाने पर भी विजिलेंस की दबिश

Mon, 26 Aug 2019 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 26 Aug 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
himachal vigilance probe in corruption case of assistant drug controller nishant sarin
निशांत सरीन(फाइल फोटो)

भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस ब्यूरो के रडार पर चल रहे सहायक दवा नियंत्रक निशांत सरीन के ठिकानों पर छापों के बाद नए खुलासे होने शुरू हो गए हैं। छापे के दौरान मिले दस्तावेजों से यह बात सामने आई है कि पिछले दो साल में निशांत करीब पच्चीस बार देश के विभिन्न हिस्सों में घूमने गया। इस दौरान वह ताज, जेडब्ल्यू मैरियट और आईटीसी जैसे पांच सितारा होटलों में रुका।

विज्ञापन


इन होटलों की बुकिंग फार्मा कंपनियों ने कराई और इन कमरों का किराया भी कंपनियों ने चुकाया था। यही नहीं, इन शहरों के लिए आने जाने की फ्लाइट की टिकटें भी फार्मा कंपनियों ने ही कराई थी। अब तक की जांच के मुताबिक निशांत दिल्ली, बंगलूरू, हैदराबाद, मुंबई, विशाखापटनम जैसे शहरों में कंपनियों के खर्चे पर घूमने गया था।

विज्ञापन

इस दौरान वह अपने साथ अपने करीबी मित्रों को भी लेकर जाता था। विजिलेंस ने सरीन पर कार्रवाई के दौरान एक महिला डॉक्टर मित्र के ठिकाने पर भी दबिश देकर नकदी और संपत्ति के दस्तावेज सीज किए हैं। सूत्रों का कहना है कि टिकट और होटल का किराया चुकाने के लिए सरीन अपने पद और शक्तियों के बल पर कंपनियों पर दबाव बनाता था।

फिलहाल सरीन के ठिकानों से जांच अधिकारियों को इन उड़ानों और सफरों से संबंधित टिकट, होटल के बिल और अन्य दस्तावेज मिले हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही विजिलेंस की टीमें इन होटलों से वहां हुए भुगतान और रुकने वालों के दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले सकती है जिससे निशांत सरीन की मुश्किलें बढ़ना तय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed