{"_id":"563f93798215b420674f358cc7a0df66","slug":"himachal-vidhansabha-session-from-25-febrary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल विधानसभा का सत्र 25 से, पढ़ें शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल विधानसभा का सत्र 25 से, पढ़ें शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 05 Feb 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी से शुरू हो रहा है। आठ मार्च को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह वर्ष 2016-17 का बजट पेश करेंगे। राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होने वाला यह सत्र 7 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन
बजट सत्र के दौरान इस बार कुल 25 बैठकें होंगी। 26 फरवरी को मुख्यमंत्री चालू वित्त वर्ष का अनुपूरक बजट सदन में रखेंगे। वीरवार को विधानसभा सचिव ने बजट सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है। सत्र के दौरान दो प्राइवेट मेंबर डे रखे गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा कई बिल भी बजट सत्र में आएंगे। कई और मसले भी सत्र के दौरान उठने की संभावना है। विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों से सत्र के दौरान संयम के साथ प्रदेश के विकास के लिए सार्थक बहस करने की अपील की है।
विज्ञापन