{"_id":"5891784c4f1c1b313de82623","slug":"himachal-vidhansabha-budget-session-in-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 मार्च से शुरू हो सकता है विधानसभा का बजट सत्र, कैबिनेट लेगी फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 मार्च से शुरू हो सकता है विधानसभा का बजट सत्र, कैबिनेट लेगी फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 01 Feb 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र 1 मार्च से 7 अप्रैल के बीच हो सकता है। विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने इस दौरान बजट सत्र की संभावना व्यक्त की है। बुटेल मंगलवार को शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विधानसभा के कैलेंडर के अनुसार बजट सत्र इस दौरान हो सकता है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि सत्र कराने का अंतिम फैसला राज्य सरकार को लेना होता है। ऐसे में सरकार अगर चाहेगी तो इस अवधि में बदलाव भी कर सकती है।
विज्ञापन
आने वाली कैबिनेट बैठक के दौरान इस पर निर्णय हो सकता है। बातचीत के दौरान उन्होंने राजनेताओं के बेटे-बेटियों के चुनाव लड़ने का समर्थन किया। कहा कि चुनाव लड़ना या लड़ाने में कोई बुराई नहीं है। हालांकि, चुनाव जीतने के लिए जनता का समर्थन और प्यार होना जरूरी है।
विज्ञापन
कई ऐसे नेता हुए जिनके रिश्तेदार चुनाव तो लड़े लेकिन हार गए। खुद चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि अगर आला कमान चाहेगा तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगे। धर्मशाला को दूसरी राजधानी बनाने पर उन्होंने कहा कि शायद अब नेताओं को धर्मशाला का महत्व समझ आ रहा है। इसीलिए वह खुलकर दूसरी या शीत राजधानी होने का समर्थन या प्रचार कर रहे हैं।