फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal urban development department new guidelines for local bodies

एक करोड़ के लिए पूरी करनी होगी कई शर्तें, विभाग बना रहा गाइडलाइंस

Sat, 04 Aug 2018 01:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 04 Aug 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
Himachal urban development department new guidelines for local bodies

जयराम सरकार ने बेहतर काम करने वाली नगर निकाय को एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। यह राशि उस नगर निकाय का मिलेगी, जो शहरी विकास विभाग की शर्तों का पूरा करेगा। शहरी विकास विभाग नगर निकायों को एक करोड़ देने के लिए कुछ शर्तें रखेगा, जो पूरी करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


शर्तों को पूरा करने वाली नगर पंचायत या नगर परिषद को ही एक करोड़ का बजट जारी किया जाएगा। शहरी विकास विभाग की गाइडलाइन में शहर की सफाई, पार्किंग, फुटपाथ, चिह्नित वेंडिगं जोन, डोर-टू-डोर गारबेज कलेशन, नगर निकाय की डंपिंग साइट, हाउस टैक्स, पानी सहित सभी प्रकार की सुविधा लोगों के लिए उपलब्ध होनी चाहिए, जो नगर निकाय के दायरे में आती हैं।

विज्ञापन

Himachal urban development department new guidelines for local bodies

उसी आधार पर बेहतर नगर निकाय का चयन किया जाएगा। इस समय अधिकतर नगर निकायों में डंपिंग साइट और डोर-टू-डोर गारबेज कलेशन नहीं हो रही है। वर्तमान समय में हिमाचल में 21 नगर पंचायत और 31 नगर परिषद हैं। बेहतर नगर निकाय को सरकार ने एक करोड़ रुपये देने का प्रावधान किया है।

उधर, शहरी विकास विभाग के संयुक्त निदेशक विरेंद्र शर्मा ने कहा कि बेहतर नगर निकाय को एक करोड़ रुपये देने प्रावधान किया जा रहा है। इसके लिए नई गाइडलाइंस बनाई जा रही हैं। इन्हें जल्द सूबे के सभी नगर निकायों को जारी किया जाएगा। जो नगर निकाय इन शर्तों को पूरा करेगा, उसका नगर निकाय का चयन एक करोड़ रुपये की राशि के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed