Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal University to produce metal nanoparticles from lichens

Shimla News: लाइकेन से धातु के नैनोकण तैयार करेगा हिमाचल विवि

Wed, 18 Nov 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Himachal University to produce metal nanoparticles from lichens
चिकित्सा के क्षेत्र में इस्तेमाल होंगे नैनोकण, पीएम-उषा के तहत जैव विज्ञान विभाग को मिली शोध परियोजना
विज्ञापन

प्राकृतिक संसाधनों से हरित संश्लेषण तकनीक पर होगा काम


खास खबर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला का जैव विज्ञान विभाग लाइकेन की मदद से धातु के नैनोकण तैयार करने और उनके चिकित्सीय उपयोगों पर शोध करेगा। इसके लिए विवि को पीएम-उषा के एमईआरटी घटक के तहत शोध परियोजना मिली है।
परियोजना में प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल कर हरित संश्लेषण तकनीक विकसित करने की संभावनाओं का अध्ययन किया जाएगा। ग्रीन सिंथेसिस ऑफ सम लाइकेन बेस्ड मेटल्स नैनोपार्टिकल्स एंड देयर थेराप्यूटिक एप्लीकेशंस नामक इस परियोजना के मुख्य अन्वेषक डॉ. नितेश कुमार हैं। उन्होंने बताया कि शोध की अवधि नौ माह निर्धारित की है। इस अध्ययन में लाइकेन आधारित जैविक सामग्री की मदद से धातु के नैनोकण तैयार किए जाएंगे। इसके बाद इनके जैविक गुणों का परीक्षण कर चिकित्सा क्षेत्र में संभावित उपयोगों का पता लगाया जाएगा। विशेष रूप से यह समझने का प्रयास होगा कि प्राकृतिक स्रोतों से तैयार इन सूक्ष्म कणों का चिकित्सीय अनुप्रयोगों में किस तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। नैनो तकनीक के क्षेत्र में प्राकृतिक और पर्यावरण अनुकूल विकल्पों की तलाश के लिहाज से यह शोध महत्वपूर्ण है। इसके परिणाम भविष्य में जैव प्रौद्योगिकी और चिकित्सा संबंधी अनुसंधान के लिए नई संभावनाएं खोल सकते हैं।
विज्ञापन



लाइकेन में मौजूद जैव सक्रिय तत्वों पर रहेगा ध्यान
लाइकेन कवक और शैवाल अथवा सायनोबैक्टीरिया के सहजीवी संबंध से बनने वाला जीव है। यह पेड़ों की छाल, चट्टानों और मिट्टी जैसी सतहों पर पाया जाता है। इसमें कई जैव सक्रिय यौगिक मौजूद होते हैं। इन्हीं विशेषताओं के कारण वैज्ञानिक शोध में इसकी उपयोगिता का अध्ययन किया जाता है। धातु के नैनोकण तैयार करने में लाइकेन का इस्तेमाल प्राकृतिक जैविक स्रोतों के माध्यम से नई तकनीक विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तकनीक को बढ़ावा देने का प्रयास
हरित संश्लेषण नैनोकण तैयार करने की ऐसी तकनीक है जिसमें प्राकृतिक और जैविक स्रोतों का इस्तेमाल किया जाता है। इसका उद्देश्य पारंपरिक रासायनिक प्रक्रियाओं पर निर्भरता कम करना और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प तलाशना है। इस प्रक्रिया में पौधों, सूक्ष्मजीवों और अन्य जैविक पदार्थों की सहायता ली जा सकती है। तैयार नैनोकणों के गुणों का परीक्षण कर चिकित्सा और जैव प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपयोगिता का पता लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article