फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Una Distt temperature soars to 43 degrees, heat wave to continue

हिमाचल में गर्मी ने तीन साल का रिकार्ड तोड़ा, ऊना @43 डिग्री

Fri, 21 Apr 2017 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 21 Apr 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
Himachal Una Distt temperature soars to 43 degrees, heat wave to continue

हिमाचल में रिकार्ड तोड़ गर्मी पड़ना शुरू हो गई है। वीरवार को प्रदेश में गर्मी ने तीन साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। ऊना में अधिकतम तापमान 43.0 और शिमला में 28.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

विज्ञापन


इससे पूर्व अप्रैल महीने में साल 2014 में इतना पारा रिकार्ड किया गया था। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक साल 2010 में अप्रैल महीने के दौरान आज तक का सबसे अधिक तापमान रिकार्ड किया गया था। अप्रैल 2010 में ऊना में अधिकतम तापमान 43.2 और शिमला में 29.3 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


अप्रैल में ही साल 2011 में शिमला में 26.8, 2012 में 25.4, 2013 में 24.4, 2014 में 28.4, 2015 में 26.9 और 2016 में 27.5 डिग्री सबसे अधिक तापमान रिकार्ड किया गया। ऊना में साल 2011 में 40.4, 2012 में 38.2, 2013 में 37.8, 2014 में 41.2, 2015 में 39.2 और 2016 में 40.6 रिकार्ड किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, वीरवार को प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया। कांगड़ा में अधिकतम तापमान 38.2, बिलासपुर में 38.4, हमीरपुर में 36.5, सुंदरनगर में 37.2, नाहन में 35.0, सोलन में 34.7, भुंतर में 33.7, धर्मशाला में 32.8, कल्पा में 24.4, पालमपुर में 31.5, चंबा में 33.0 और मनाली में 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 


प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। दिन में बाजारों में सन्नाटा छाने लगा है। उधर, शुक्रवार और शनिवार को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने और अंधड़ चलने की चेतावनी जारी गई है। पूरे प्रदेश में 21 से 26 अप्रैल तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed