फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal Technical University will start PhD and Skill Development Center

तकनीकी विश्वविद्यालय शुरू करेगा पीएचडी और कौशल विकास केंद्र

Thu, 13 Dec 2018 11:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 13 Dec 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
himachal Technical University will start PhD and Skill Development Center

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की 21वीं शैक्षणिक परिषद की बैठक कुलपति प्रो. एसपी बंसल की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। इसका संचालन अधिष्ठाता (अकादमिक) प्रो. कुलभूषण चंदेल ने किया।

विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य सकल पंजीयन अनुपात के बजाय सकल सशक्तीकरण अनुपात एवं सकल रोजगार अनुपात में वृद्धि करना है। बैठक में काफी अहम फैसले लिए गए।
विज्ञापन


तकनीकी विवि ने फार्मेसी, प्रबंधन एवं पर्यटन विषय में पीएचडी प्रोग्राम शुरू करने का फैसला लिया। यह भी फैसला लिया गया कि भविष्य में अन्य विषयों में भी जरूरत एवं सुविधाओं के आधार पर पीएचडी प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैक्षणिक परिषद ने तीन महत्वपूर्ण अध्ययन चेयर को भी हरी झंडी दी। इनमें डॉ. बीआर आंबेडकर अध्ययन चेयर, अटल बिहारी वाजपेयी अध्ययन चेयर और महात्मा गांधी अध्ययन चेयर को शुरू किया जाएगा। शैक्षणिक परिषद में सीबीसीएस प्रणाली में अबसोल्यूट ग्रेडिंग को लागू करने की हरी झंडी दी गई।

जिले के दो गांवों दडूही एवं डुग्घा को गोद लेगा

फैसला लिया गया कि विश्वविद्यालय में अस्थाई आधार पर सेवाएं दे रहे अध्यापकों की सेवाओं को अगले सेमेस्टर तक जारी रखा जाएगा। तकनीकी विवि शीघ्र कौशल विकास एवं योग अध्ययन केंद्र की स्थापना करेगा।

विश्वविद्यालय हमीरपुर जिले के दो गांवों दडूही एवं डुग्घा को गोद लेगा। इसके अलावा विश्वविद्यालय के वर्तमान एक्ट स्टेच्यूट और ऑर्डिनेंस की समीक्षा करने की जरूरत है। इसके लिए गठित समीक्षा समिति को अनुमोदित किया गया।

शैक्षणिक परिषद ने विश्वविद्यालय में तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम (टेक्यूपद्ध) के अंतर्गत लिए गए बहुत से फैसलों पर मुहर लगाई। इनमें ईआरपी, भाषा प्रयोगशाला, टिंकरिंग लैब, इनक्यूबेशन सेंटर और ई-लाइब्रेरी आदि को स्थापित करने का फैसला लिया गया।

इन सभी फैसलों पर बोर्ड ऑफ गवर्नर की बैठक में चर्चा होगी। बैठक में विवि के कुलसचिव एचएएस अधिकारी एचएस राणा, योजना एवं विकास विभाग के अधिष्ठाता प्रो. विनय चौहान समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed