फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal State Secretariat Sports Board will increase awareness on drug Addiction

नशे पर जागरूकता बढ़ाएगा प्रदेश सचिवालय खेल बोर्ड: मुख्य सचिव

Sat, 22 Dec 2018 08:43 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Sat, 22 Dec 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
himachal State Secretariat Sports Board will increase awareness on drug Addiction

हिमाचल प्रदेश सचिवालय खेल बोर्ड नशाखोरी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में सांस्कृतिक संध्या आयोजित करेगा। मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश सचिवालय खेल व सांस्कृतिक बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य सचिवालय में खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों को और बढ़ावा दिया जाएगा।

विज्ञापन


इन गतिविधियों को स्वच्छता, नशीले पदार्थों के प्रति जागरूकता बढ़ाने जैसे सामाजिक सरोकार के कार्यों से जोड़ा जाएगा। जनवरी महीने में नशीले पदार्थों की समस्या पर मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें सचिवालय कर्मचारियों, स्कूली बच्चों व आम लोगों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न स्तरों पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। बैठक में खेल बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं सचिव सामान्य प्रशासन डॉ. आरएन बत्ता व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed