फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal solider Shashi Kumar sharma Martyr in terrorist attack at Srinagar

आतंकी हमले में हिमाचली जवान शहीद, अगले महीने होनी थी रिटायरमेंट

Thu, 20 Jul 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 20 Jul 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
Himachal solider Shashi Kumar sharma Martyr in terrorist attack at Srinagar

जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में बीते मंगलवार को पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी में घायल हमीरपुर के सूबेदार शशि कुमार (45) शहीद हो गए हैं। गोली लगने के बाद शशि को सेना के कमांड अस्पताल उधमपुर लाया गया था, जहां बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


सूबेदार शशि कुमार उर्फ नीटू भारतीय सेना की 19 पंजाब रेजिमेंट में सेवारत थे और 31 अगस्त को रिटायर होकर घर आने वाले थे। शशि के शहीद होने की खबर मिलने के बाद नादौन स्थित उनके पैतृक गांव गलोल में मातम का माहौल है। एसडीएम नादौन अमित मैहरा ने बताया कि तहसीलदार ने उन्हें फोन पर शशि कुमार के शहीद होने की सूचना दी है। वीरवार तक शहीद की पार्थिव देह नादौन पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहीद का सैनिक और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शहीद शशि कुमार अपने पीछे दो बेटियां प्रियंका शर्मा और आंचल शर्मा, बेटा अक्षय शर्मा, पत्नी शोभा शर्मा के अलावा बुजुर्ग मां-बाप संतोष देवी और पृथ्वी चंद को छोड़ गए हैं। शहीद के परिजनों ने बताया कि सूबेदार शशि कुमार ने अगस्त में रिटायर होने की बात कही थी। लेकिन उससे पहले ही वह देश के लिए कुर्बान हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed