हिमाचल: छह एचपीएस अधिकारियों के तबादले, कार्तिकेय शर्मा शिमला ग्रामीण के नए उपमंडलाधिकारी, देखें सूची
प्रदेश सरकार ने गुरुवार को छह एचपीपीएस अधिकारियों के तबादले और तैनाती आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने गुरुवार को छह एचपीपीएस अधिकारियों के तबादले और तैनाती आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार, बबीता राणा को प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस बटालियन जुंगा से प्रथम भारतीय रिजर्व बटालियन बंगाणा ऊना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (लीव रिजर्व) बनाया गया है। फिरोज खान को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ऊना से शिमला में पुलिस उपाधीक्षक (खुफिया) के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
अजय कुमार-3 को तृतीय भारतीय रिजर्व बटालियन पंडोह से मनाली में उप मंडल पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है। पुलिस मुख्यालय शिमला में तैनाती का इंतजार कर रहे संजीव कुमार-4 को डीएसपी (लीव रिजर्व) शिमला बनाया गया है। हेम राज को डीएसपी (मुख्यालय) ऊना से पुलिस मुख्यालय शिमला में डीएसपी (लीव रिजर्व) के रूप में स्थानांतरित किया गया है। एसडीपीओ मनाली विक्रांत बोंसरा को अब पुलिस मुख्यालय, शिमला में डीएसपी (लीव रिजर्व) के पद पर भेजा गया है। इसके अतिरिक्त हरीश कुमार शर्मा को प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस बटालियन जुंगा से पुलिस लाइन भराड़ी में तैनात किया गया है।
कार्तिकेय शर्मा शिमला ग्रामीण के नए उपमंडलाधिकारी
प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कार्तिकेय शर्मा काे शिमला ग्रामीण का नया उपमंडलाधिकारी नियुक्त किया है। 2023 कैडर के एचएएस अधिकारी कार्तिकेय शर्मा जुन्गा जिला शिमला में सहायक आयुक्त (राजस्व)-सह-तहसीलदार के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें शिमला ग्रामीण में उपमंडलाधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है। इस नियुक्ति के साथ ज्ञान सागर नेगी को उनके अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। ज्ञान सागर नेगी शिमला में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (प्रोटोकॉल) के पद पर कार्यरत रहेंगे।