फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal sirmour man commit suicide

पुल से फंदा लगाकर युवक ने दे दी जान, मशीन से निकाला शव

Mon, 04 Sep 2017 04:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Mon, 04 Sep 2017 04:18 PM IST
विज्ञापन
himachal sirmour man commit suicide

हिमाचल और उत्तराखंड राज्य की सीमा पर यमुना नदी पर बने पुल से फंदा लगाकर 24 साल के एक युवक ने जान दे दी। सोमवार तड़के सैर पर निकले कुछ लोगों की अचानक उफनती नदी पर लटके शव पर नजर पड़ी। इसके बाद पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद शव को सेफ्टी बेल्ट व हाइड्रो मशीन की सहायता से बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन


शव की पहचान जामनीवाला के 24 वर्षीय गोविंद दास के रूप में हुई है। उधर, पुलिस ने प्रथमदृष्टया आत्महत्या मानकर आगामी जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से पांवटा इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार तड़के सैर के लिए निकलने वाले कुछ राहगीरों की नजर यमुना पुल से बंधी रस्सी पर पड़ी।
विज्ञापन


समीप जाकर देखा तो एक युवक का शव उफनती नदी पर रस्से से लटका देखा। सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन जिस स्थल पर युवक का शव लटका था और नदी उफान पर होने से कोई शव को निकालने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। इस बीच मौके पर हिमाचल यूथ ब्रिगेड के चेयरमैन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिग्रेड के पदाधिकारियों ने साहस दिखाते हुए सेफ्टी बेल्ट व कमर पर रस्सा बांध कर हाइड्रो क्रेन से नीचे उतरे। शव को मजबूती से रस्से से बांधने के बाद बाहर निकाल लिया गया। मृतक की पहचान जामनीवाला निवासी गोविंद दास (24) पुत्र सुमेर चंद के रुप में हुई।

पुलिस को अभी युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक की पीठ में कपड़ों से भरा बेग व पेंट की जेब में मोबाइल मिला है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि रविवार रात को कुछ दोस्तों के साथ युवक ने शराब पी थी।


इसके बाद घर जाकर भी झगड़ा कर निकला था। युवक पांवटा में एक सीवरेज योजना में कार्यरत था। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामला गंभीर है। पुलिस जांच टीम बैरियर के समीप लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed