फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Selection committees for Vice Chancellors of agriculture and horticulture universities dissolved

हिमाचल: कृषि और बागवानी विश्वविद्यालयों की कुलपति चयन समितियां भंग, राज्यपाल सचिवालय ने जारी की अधिसूचना

Fri, 11 Sep 2026 05:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Sep 2026 05:30 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में राज्यपाल एवं कुलाधिपति कविंद्र गुप्ता ने चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर और डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलपति चयन के लिए गठित पुरानी खोज-सह-चयन समितियों को भंग कर दिया है। 

विज्ञापन
Himachal Selection committees for Vice Chancellors of agriculture and horticulture universities dissolved
हिमाचल प्रदेश राजभवन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के दो प्रमुख विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्ति की प्रक्रिया को बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में राज्यपाल एवं कुलाधिपति कविंद्र गुप्ता ने चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर और डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के कुलपति चयन के लिए गठित पुरानी खोज-सह-चयन समितियों को भंग कर दिया है। अब दोनों विश्वविद्यालयों में कुलपति चयन की प्रक्रिया नए सिरे से शुरू होगी। राज्यपाल सचिवालय की ओर से जारी अलग-अलग अधिसूचनाओं में समितियों को वापस लेने की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन

कृषि विवि के कुलपति पद के लिए खोज-सह-चयन समिति का गठन 15 मई 2025 को किया था। इसके बाद 21 जुलाई 2025 को कुलपति पद के लिए विज्ञापन और नोटिस जारी किए थे। हाईकोर्ट में दायर मामलों में पारित निर्णय के अनुपालन में अब इस समिति को भंग कर दिया है। इसी तरह नौणी विवि के कुलपति चयन के लिए 21 जून 2025 को गठित समिति को भी वापस ले लिया है। यहां भी कुलपति पद के लिए 21 जुलाई 2025 को विज्ञापन और नोटिस जारी किए गए थे। राज्यपाल सचिवालय ने स्पष्ट किया है कि दोनों विश्वविद्यालयों के लिए नई और ताजा खोज-सह-चयन समितियों का गठन अलग-अलग किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed