HP बोर्ड: देखें पुनर्मूल्यांकन, पुनर्निरीक्षण का रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मैट्रिक की जून में आयोजित परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि कई आवेदनकर्ताओं ने आवेदन करते समय मूल प्रमाण पत्र नहीं दिए थे, इसलिए उनका परिणाम घोषित नहीं किया है। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर उपलब्ध है।
7 अगस्त तक करें री-अपीयर को आवेदन- हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय के तहत सितंबर माह में प्रस्तावित री-अपीयर परीक्षा को आवेदन करने के लिए बोर्ड ने परीक्षार्थियों को एक मौका दिया है। बोर्ड 200 रुपये प्रति विषय विलंब शुल्क के साथ 7 अगस्त तक तिथि निर्धारित कर दी है।
स्टडी सेंटर के माध्यम से निर्धारित तिथि के अंदर करें आवेदन
इससे पूर्व बोर्ड विलंब शुल्क के साथ 15 जुलाई तक का समय दिया था। इसमें प्रदेश भर में सैकड़ों विद्यार्थी आवेदन करने से चूक गए थे। इसलिए अभ्यर्थियों की मांग पर बोर्ड ने री-अपीयर परीक्षा को आवेदन करने के लिए एक ओर मौका दिया है।
उधर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने कहा कि परीक्षार्थी संबंधित स्टडी सेंटर के माध्यम से निर्धारित तिथि के अंदर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद कोई भी आवेदन मान्य नहीं होगा।