फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal School Education Board: Students of classes 10th and 12th can file objections to the answer key till

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: 10वीं-12वीं के विद्यार्थी 5 अप्रैल तक दर्ज करवा सकेंगे उत्तर कुंजी में आपत्तियां

Thu, 05 Mar 2026 07:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Mar 2026 07:24 PM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं दे रहे विद्यार्थी 5 अप्रैल तक बहुविकल्पीय प्रश्नों की उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्ति बोर्ड को दर्ज करवा सकते हैं। 

विज्ञापन
Himachal School Education Board: Students of classes 10th and 12th can file objections to the answer key till
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं दे रहे विद्यार्थी 5 अप्रैल तक बहुविकल्पीय प्रश्नों की उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्ति बोर्ड को दर्ज करवा सकते हैं। शिक्षा बोर्ड परीक्षा खत्म होने के 24 से 48 घंटे के भीतर परीक्षा में पूछे गए बहुविकल्पीय प्रश्नों की अस्थायी उत्तर कुंजी को जारी कर रहा है। बोर्ड प्रबंधन ने साफ किया है कि 5 अप्रैल के बाद आने वाली आपत्तियों पर शिक्षा बोर्ड किसी भी प्रकार से विचार नहीं करेगा। हिमाचल प्रदेश सकूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

इन परीक्षाओं से संबंधित सभी विषयों के बहुविकल्पीय प्रश्नों की अस्थायी उत्तर कुंजियां बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की जा रही हैं। इन परीक्षाओं से संबंधित विषय बार उत्तर कुंजियों में दर्ज उत्तरों के संबंध में यदि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की कोई आपत्ति हो तो वे अपनी आपत्तियां संबंधित विषय व कक्षा की सूचना सहित प्रमाणित तथ्यों सहित 5 अप्रैल तक अनुभाग अधिकारी प्रश्न पत्र निर्धारण शाखा को ई-मेल द्वारा दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपनी आपत्तियां दस्ती तौर पर किसी भी कार्य दिवस में बोर्ड कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। निर्धारित तिथि तक कोई आपत्ति प्राप्त न होने की स्थिति में अस्थायी उत्तर कुंजी को ही अंतिम उत्तर कुंजी माना जाएगा और इसके अनुसार ही परीक्षा परिणाम तैयार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed