फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal's two daughters will receive gallantry award from President ramnath kovind

हिमाचल की दो बेटियों को मिलेगा वीरता पुरस्कार, 26 जनवरी को नवाजेंगे राष्ट्रपति

Thu, 13 Dec 2018 05:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Thu, 13 Dec 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
Himachal's two daughters will receive gallantry award from President ramnath kovind

स्कूल के बाहर फब्तियां कसने और छेड़छाड़ करने वाले शरारती तत्वों को सबक सिखाने वाली हिमाचल की दो बेटियों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। दोनों ने मनचलों को ऐसा सबक सिखाया कि वे स्कूल परिसर के आसपास दोबारा कभी नहीं फटके।

विज्ञापन


दोनों छात्राएं लड़कों की पिटाई करने के बाद उन्हें पकड़कर महिला थाने ले गई थीं और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गणतंत्र दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) सुल्तानपुर की मुस्कान और सीमा को नवाजेंगे।

विज्ञापन

 राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार देने की सूचना स्कूल प्रबंधन को भारतीय बाल कल्याण परिषद की ओर से दी गई है। कुछ शरारती तत्व स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं से छेड़छाड़ करने के साथ उन पर फब्तियां कसते थे। 10 जुलाई, 2017 को दोनों छात्राएं इन शरारती तत्वों से भिड़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य बच्चों के साथ मिलकर जमा दो कक्षा की मुस्कान और दसवीं की सीमा ने मनचलों की पिटाई कर दी। दोनों छात्राओं का चयन गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए हुआ है।


पहली बार कुल्लू जिले की दो छात्राओं को यह सम्मान मिलेगा। स्कूल प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने कहा कि इन छात्राओं के कार्य से समाज की अन्य महिलाओं और छात्राओं को प्रोत्साहन मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed