फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal's first space lab started in Bilaspur, inaugurated by Minister Rajesh Dharmani

Space Lab: बिलासपुर में हिमाचल की पहली स्पेस लैब शुरू, मंत्री राजेश धर्माणी ने किया उद्घाटन

Sat, 27 Jan 2024 10:19 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी,बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Jan 2024 10:19 AM IST
सार

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने शुक्रवार को जिला बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला में प्रदेश की पहली स्पेस लैब का उद्घाटन किया। 

विज्ञापन
Himachal's first space lab started in Bilaspur, inaugurated by Minister Rajesh Dharmani
space lab bilaspur - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने जिला बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला में  प्रदेश की पहली स्पेस लैब का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि 10 लाख रुपये की लागत से बनी यह लैब पूरे हिमाचल  में विकसित की गई पहली स्पेस लैब है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान सोच को प्रोत्साहित  करने के लिए इस लैब का निर्माण किया गया है। इस लैब के माध्यम से स्कूली विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में अधिक से अधिक जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। स्कूल में बिलासपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों से भी स्कूली छात्र यहां आकर अंतरिक्ष विज्ञान के विभिन्न पहलुओं जैसे सेटेलाइट लॉन्चर प्रणाली, ड्रोन बनाने और इसरो के  महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

 तकनीकी शिक्षा मंत्री ने स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा स्थापित किए गए स्पेस स्टॉल्स का भी निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने सन टेलिस्कोप के माध्यम से सन गेजिंग इवेंट का आनंद लिया। इस अवसर पर उन्हें  टेलिस्कोप के माध्यम से  सूर्य पर ब्लैक स्पॉट दिखाया गया। इसके अतिरिक्त स्कूली विद्यार्थियों ने ड्रोन मेकिंग टेक्नोलॉजी, 3D प्रिंटिंग से बने मॉडल, रोबोटिक टेक्नोलॉजी, नैनो सेटेलाइट्स, गगनयान, चंद्रयान, पीएसएलवी के सभी  कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी के साथ स्टॉल स्थापित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिलासपुर के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक और अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. निधि पटेल के  मार्गदर्शन में इस लैब को स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस लैब को स्थापित करने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. निधि पटेल का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने अपना काफी समय इस लैब को स्थापित करने के लिए दिया है ताकि जिला बिलासपुर के बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में जानकारी मिल सके और बच्चों का साइंस और टेक्नोलॉजी के प्रति रुचि बढ़े।

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि जल्द ही घुमारवीं में साइंस मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिला बिलासपुर के अन्य स्कूलों के बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान और साइंस एंड टेक्नोलॉजी के बारे में रुचि बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के अतिरिक्त इसरो से वैज्ञानिकों को  विजिट करवाया जाएगा। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे अंतरिक्ष विज्ञान के बारे अपने जिज्ञासाओं से संबंधित सवाल जवाब कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में घुमारवीं बॉयज स्कूल के 10 विद्यार्थियों को इसरो केंद्र और हरिकोटा में अंतरिक्ष विज्ञान और चंद्रयान गगनयान और पीएसएलवी के विभिन्न कार्यक्रमों के निर्माण और लॉन्चिंग तक की प्रक्रिया से रूबरू करवाने के लिए एक्सपोजर विजिट भी करवाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed