{"_id":"59918e2a4f1c1b860e8b4718","slug":"himachal-pradesh-weather-light-to-moderate-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम हुआ बारिश का सिलसिला, खिलने लगी धूप, तीन डिग्री चढ़ा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम हुआ बारिश का सिलसिला, खिलने लगी धूप, तीन डिग्री चढ़ा पारा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 14 Aug 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को धूप खिली। मौसम साफ रहने से प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 24.7, धर्मशाला में 28.8, ऊना में 35.0, सोलन में 28.5, नाहन में 28.0, कांगड़ा में 30.5, सुंदरनगर में 32.5, भुंतर में 32.7, कल्पा में 23.8, हमीरपुर में 33.8, बिलासपुर में 32.9, मंडी में 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश होने का सिलसिला पहले की अपेक्षा कम होगा। हालांकि, 20 अगस्त तक प्रदेश में मौसम कहीं-कहीं खराब भी रहेगा।
विज्ञापन
सोमवार को राजधानी शिमला में लगातार दूसरे दिन धूप खिली। बारिश के चलते परेशानियां झेल रहे लोगों को इससे कुछ राहत मिली है। रविवार रात को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश भी हुई।
बिलासपुर में रविवार रात को बारिश होने के चलते झंडूता उपमंडल की कई सड़कें बंद हो गई हैं। कल्लर में भी कई स्थानों पर बारिश के कारण लोगों की जमीन धंस गई है। कंदरौर-घुमारवीं रोड़ पर भी सफर खतरे से खाली नहीं रह गया है।