{"_id":"644e5d7832f83494150c4c85","slug":"himachal-pradesh-vinod-thakur-appointed-coach-of-indian-korfball-team-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korfball: हिमाचल के विनोद ठाकुर बने भारतीय कोर्फबाल टीम के कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korfball: हिमाचल के विनोद ठाकुर बने भारतीय कोर्फबाल टीम के कोच
Sun, 30 Apr 2023 08:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 30 Apr 2023 08:53 PM IST
सार
विनोद ठाकुर ने कहा कि भारतीय टीम का कोच बनना उनके लिए गौरव की बात हैं। हरियाणा और हिमाचल प्रदेश कोर्फबाल खेल में सबसे बेहतर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विनोद ठाकुर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच से सात मई को थाईलैंड में होने वाले बीच कोर्फबाल वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विनोद ठाकुर को भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय कोर्फबाल संघ ने विनोद ठाकुर के अनुभव और उपलब्धियों को देखते हुए उनका चयन किया है। विनोद ठाकुर महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना सरकाघाट में सुपरवाइजर के पद पर सेवारत हैं।
विज्ञापन
बतौर खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए विनोद ठाकुर ने कई पदक जीते हैं। विनोद ठाकुर ने कहा कि भारतीय टीम का कोच बनना उनके लिए गौरव की बात हैं। हरियाणा और हिमाचल प्रदेश कोर्फबाल खेल में सबसे बेहतर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मांग की है कि कोर्फबाल खेल का उपलब्धियों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश में कोच की नियुक्ति की जाए और प्रदेश विश्वविद्यालय में कोर्फबाल खेल को शुरू किया जाए।
विज्ञापन
कोर्फबाल संघ के महासचिव बीआर सुमन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेस राम राठौर, सतीश शर्मा, ऊषा ठाकुर, जिलाध्यक्ष पवन रांगड़ा, महासचिव प्रवीण शर्मा, मंडी महासचिव देवदत्त प्रेमी ने विनोद ठाकुर को भारतीय टीम को कोच नियुक्त करने पर खुशी जाहिर की है।