देवभूमि घूमने आइए, इन होटलों में मिलेगी 50 फीसदी तक छूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंटर सीजन में पर्यटकों को कैश करने के लिए हिमाचल पर्यटन विकास निगम होटलों में विशेष छूट दे रहा है। निगम 16 नवंबर से सैलानियों को 50 फीसदी तक छूट देगा। छूट 22 दिसंबर तक होगी। निगम मनाली में 15 सितंबर से 15 नवंबर तक 20 प्रतिशत छूट दे रहा है। 16 नवंबर से सवा एक माह तक छूट के दायरे में प्रदेश के कुछ होटल नहीं आएंगे।
विश्वविख्यात पर्यटन नगरी मनाली में निगम 20 से 50 प्रतिशत छूट देगा। सूबे में अन्य जगह यह छूट 20 से 40 फीसदी तक होगी। जम्मू-कश्मीर में बने हालात से देसी-विदेशी सैलानी हिमाचल का रुख कर रहे हैं। ऐसे में पर्यटकों को रिझाने के लिए पर्यटन विकास निगम ने होटलों में छूट देने का एलान किया है।
विंटर सीजन में सवा माह मिलेगी सुविधा, कुछ होटलों में इसका लाभ नहीं
पर्यटन विकास निगम मनाली के एजीएम धीरज बाली और मार्केटिंग मैनेजर सीआर ठाकुर ने कहा कि निगम ने इस साल से होटलों के डिस्काउंट प्लान में बदलाव किया है। 23 दिसंबर से दो जनवरी तक यह सुविधा बंद होगी। विंटर सीजन को देखते हुए तीन जनवरी से 31 मार्च तक फिर से छूट दी जाएगी।
कहा कि मनाली में सबसे सबसे अधिक 50 फीसदी तक छूट दी जाएगी। जम्मू-कश्मीर में बने हालत के चलते दशहरा में अच्छा कारोबार रहा है। दिवाली के लिए भी ऑनलाइन बुकिंग ने जोर पकड़ लिया है। मनाली के होटलों 40 से 50 फीसदी तक एडवांस बुकिंग हो गई है।