फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh top headlines today 3 July 2021

हिमाचल: बस दुर्घटनाग्रस्त, टब में डूबा मासूम समेत पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी खबरें

Sat, 03 Jul 2021 06:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 03 Jul 2021 06:30 PM IST
सार

चरड़ा से भंजराडू जा रही निजी बस टिकरीगढ़ के पास सड़क पर ही पलट गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। अटल टनल से पहली बार दिल्ली के लिए वोल्वो बस शुरू। खेलते-खेलते पानी से भरे टब में गिरा डेढ़ साल का मासूम। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन
himachal pradesh top headlines today 3 July 2021
हिमाचल प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में चरड़ा से भंजराडू जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। डेढ़ साल के मासूम की पानी के टब में डूबने से मौत हो गई। दुनिया में सबसे ऊंचाई पर बनी सबसे लंबी अटल टनल रोहतांग से होकर दिल्ली के लिए पहली बार हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की वोल्वो बस सेवा शुरू हो गई है। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन


अनियंत्रित होकर पलटी निजी बस, आठ लोग घायल
चरड़ा से भंजराडू जा रही निजी बस टिकरीगढ़ के पास सड़क पर ही पलट गई। हादसा शनिवार सुबह नौ बजे के करीब हुआ। जब बस चरड़ा से टिकरीगढ़ पहुंची तो चालक का अचानक बस से नियंत्रण बिगड़ गया और चालक ने बस को सड़क के साथ लगती पहाड़ी से टकरा दिया, जिससे बस सड़क पर ही पलट गई।
विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलते-खेलते पानी से भरे टब में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के उपमंडल पांवटा साहिब के तहत रामपुरघाट में डेढ़ वर्ष का एक मासूम बच्चा खेलते-खेलते बाथरूम में पानी से भरकर रखे टब में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मासूम अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था। यह हादसा माता-पिता को कभी न भरने वाले जख्म दे गया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


अटल टनल से पहली बार दिल्ली के लिए वोल्वो बस शुरू, सीधे लाहौल जा सकेंगे सैलानी
दुनिया में सबसे ऊंचाई पर बनी सबसे लंबी अटल टनल रोहतांग से होकर दिल्ली के लिए पहली बार हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की वोल्वो बस सेवा शुरू हो गई है। वोल्वो लाहौल के जिस्पा से दिल्ली के बीच चलेगी। इस रूट की लंबाई करीब 620 किलोमीटर है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

पर्यटकों के हुजूम से जाम होने लगी सड़क, औट-आनी-सैंज हाईवे-305 पर फंस रहे वाहन
औट-आनी-सैंज हाईवे-305 को अपग्रेड हुए एक दशक होने वाला है। जलोड़ी दर्रा होकर गुजरने वाला हाईवे अभी भी वन वे ही है। कई जगह तो वाहनों को पास देने में चालकों को खूब पसीना बहाना पड़ रहा है।  97 किलोमीटर लंबे इस हाईवे पर इन दिनों अधिक वाहनों की आवाजाही से जाम लगने लगा है। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने स्थगित की इंजीनियरिंग विद्यार्थियों की परीक्षाएं
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के चौथे सेमेस्टर की री-अपीयर परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। बोर्ड ने यह फैसला कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed