{"_id":"60dffd720be8ec00c942f739","slug":"himachal-chamba-bus-accident-news-private-bus-overturns-four-injured-in-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी निजी बस, आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी निजी बस, आठ लोग घायल
Sat, 03 Jul 2021 06:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 03 Jul 2021 06:21 PM IST
सार
घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया है। यहां से दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटी निजी बस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में चरड़ा से भंजराडू जा रही निजी बस टिकरीगढ़ के पास सड़क पर ही पलट गई। हादसा शनिवार सुबह नौ बजे के करीब हुआ। हादसे में आठ लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक जब बस चरड़ा से टिकरीगढ़ पहुंची तो चालक का अचानक बस से नियंत्रण खो बैठा और उसने बस को सड़क के साथ लगती पहाड़ी से टकरा दिया, जिससे बस सड़क पर ही पलट गई।
विज्ञापन
बस पलटते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बस में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर तीसा अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया गया है। यहां से दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। हालांकि, हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि बस में करीब बीस लोग सवार थे। गनीमत यह रही कि बस सड़क के बीचोंबीच पलट गई। अगर बस सड़क से नीचे लुढ़कती तो जानमाल का नुकसान भी हो सकता था क्योंकि सड़क से नीचे गहरी खाई थी। वहीं, विस उपाध्यक्ष हंसराज ने बस दुर्घटना के कारणों की जांच करने के लिए प्रशासन को आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
हादसे में घायल लोगों की पहचान धारो पत्नी दीन मोहम्मद निवासी देहराग, परगासू पत्नी भग सिंह निवासी दियोला, पारो देवी पत्नी हरदेव सिंह निवासी पुखरियाल, भाग सिंह पुत्र बदना निवासी दियोला, कमल पुत्र भीम सेन निवासी खजेस, काबली पुत्र ठाकरू निवासी बघेईगढ़, लियाकत अली पुत्र सेनू और पारो पत्नी हेम राज निवासी चुराह के रूप में हुई है। मामूली घायलों को आर्थिक सहायता के रूप में दो हजार और गंभीर रूप से घायल लोगों को ढाई हजार रुपये दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।