फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The road started getting jammed due to the crowd of tourists, vehicles stuck on Aut-Ani-Sainj Highway-305

कुल्लू: पर्यटकों के हुजूम से जाम होने लगी सड़क, औट-आनी-सैंज हाईवे-305 पर फंस रहे वाहन

Sat, 03 Jul 2021 05:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Jul 2021 05:34 PM IST
सार

 97 किलोमीटर लंबे इस हाईवे पर इन दिनों अधिक वाहनों की आवाजाही से जाम लगने लगा है। वीकेंड पर तो समस्या और भी विकराल होने लगी है। पर्यटकों की भारी भीड़ से बंजार की तीर्थन व जिभी घाटी पूरी तरह से पैक है। 

विज्ञापन
The road started getting jammed due to the crowd of tourists, vehicles stuck on Aut-Ani-Sainj Highway-305
औट-आनी-सैंज हाईवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औट-आनी-सैंज हाईवे-305 को अपग्रेड हुए एक दशक होने वाला है। जलोड़ी दर्रा होकर गुजरने वाला हाईवे अभी भी वन वे ही है। कई जगह तो वाहनों को पास देने में चालकों को खूब पसीना बहाना पड़ रहा है।  97 किलोमीटर लंबे इस हाईवे पर इन दिनों अधिक वाहनों की आवाजाही से जाम लगने लगा है। वीकेंड पर तो समस्या और भी विकराल होने लगी है। पर्यटकों की भारी भीड़ से बंजार की तीर्थन व जिभी घाटी पूरी तरह से पैक है। ऐसे में यहां सैर सपाटे के लिए आने वाले सैलानी जलोड़ी दर्रा, सरयोलसर, सोझा व रघुपुरगढ़ की हसीन वादियों को निहारने के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से पर्यटक अपने वाहनों को हाईवे के किनारे खड़े करने के लिए मजबूर है। हालांकि जाम की स्थित घियागी से लेकर जलोड़ी दर्रा तक दस किलोमीटर में है। लेकिन सबसे ज्यादा जाम बड़ानाला से लेकर जलोड़ी दर्रा तक लग रहा है। दो किलोमीटर का प्वाइंट इतना तंग व संकरा है कि यहां वाहनों को पास देना भी मुश्किल भरा है। समुुद्रतल से 10280 फीट ऊंचा जलोड़ी दर्रा उपमंडल बंजार से 20 और उपमंडल आनी से 30 किलोमीटर दूर है। ऐसे में यहां लगने वाले जाम को खोलना पुलिस के लिए आसान नहीं है।  कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष संतोष ठाकुर, सत्यपाल ठाकुर तथा दलीप जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार ने हाईवे-305 और जलोड़ी टनल के नाम पर लोगों को गुमराह किया है।
विज्ञापन


जिले के पर्यटन स्थल जलोड़ी दर्रा, सरयोलसर व रघुपुरगढ़ आदि अनछुए स्थलों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। लेकिन सरकार ने पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां कुछ भी नहीं किया है और पर्यटक अपने वाहनों को सड़क पर खड़ा करने को विवश हैं। इसके अलावा हाईवे-305 अभी तक डबललेन नहीं हुआ है। इन दिनों पर्यटकों की भारी आवाजाही से जलोड़ी दर्रा से लेकर घियोगी तक दो से तीन घंटे का जाम लग रहा है। इसमें हाईवे-305 पर चलने वाली निगम व निजी बसें भी जाम में फंस रही है और आम लोगों को भी परेशान होना पड़ रहा है। यातायात को सुचारु रखने के लिए पर्यटन सीजन में पुलिस की तैनाती की जानी चाहिए। डीएसपी बंजार बिन्नी मिन्हास ने कहा कि जाम की समस्या को दूर करने के लिए यहां पुलिस की तैनाती कर दी है। खासकर वीकेंड में दिक्कत आ रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed