{"_id":"60fc0da48ebc3e58625865f3","slug":"himachal-pradesh-top-headlines-today-24-july-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: हमीरपुर का जवान शहीद, एचआरटीसी की हड़ताल समेत पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: हमीरपुर का जवान शहीद, एचआरटीसी की हड़ताल समेत पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी खबरें
Sat, 24 Jul 2021 06:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 24 Jul 2021 06:32 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप बारूदी सुरंग फटने से हमीरपुर का जवान शहीद हो गया। एचआरटीसी कर्मियों की हड़ताल, बस सेवाएं बंद, आरएम का तबादला रद्द करने पर अड़े। प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप बारूदी सुरंग फटने से हमीरपुर का जवान शहीद हो गया। एचआरटीसी कर्मियों की हड़ताल के चलते शिमला जिले में 800 से अधिक रूटों पर निगम की बसों का संचालन नहीं हुआ। शिमला लोकल, शिमला ग्रामीण, तारादेवी, रामपुर और रोहड़ू डिपो की बसें न चलने के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
बारूदी सुरंग फटने से हमीरपुर का जवान शहीद, अक्तूबर में थी शादी
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप बारूदी सुरंग फटने से हमीरपुर का जवान शहीद हो गया। शहीद की पहचान कमल देव वैद्य (27) पुत्र मदन लाल गांव घुमारवीं, पंचायत लगमन्वी तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। कमल छह साल पहले भारतीय सेना की 15 डोगरा रेजिमेंट में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
आनी के बुछैर में फटा बादल, तीन गांवों में मची तबाही
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी खंड की बुछैर पंचायत के खादवी और तराला गांव में शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे बादल फटने से भारी तबाही हुई। खादवी, सरट और तराला गांव में पानी और मलबा आ गया, जिससे करीब 25 परिवारों को भारी नुकसान हुआ है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
एचआरटीसी कर्मियों की हड़ताल, बस सेवाएं बंद, आरएम का तबादला रद्द करने पर अड़े
एचआरटीसी कर्मियों की हड़ताल के चलते शिमला जिले में 800 से अधिक रूटों पर निगम की बसों का संचालन नहीं हुआ। शिमला लोकल, शिमला ग्रामीण, तारादेवी, रामपुर और रोहड़ू डिपो की बसें न चलने के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
परिवहन मंत्री बोले- चालक, परिचालक नहीं लेंगे आरएम के तबादले का फैसला
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के शिमला के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) के तबादले पर कर्मचारियों के विरोध-प्रदर्शन से परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर नाराज हैं। उन्होंने कहा कि तबादले का फैसला चालक-परिचालक नहीं लेंगे। तल्खी दिखाते हुए उन्होंने कहा कि विरोध-प्रदर्शन दुर्भाग्यपूर्ण है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
सीएम जयराम बोले- सराज का राग भूलें कांग्रेसी, हर हलके में करवा लें विकास कार्यों का सर्वे
गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के सरोआ में शनिवार को आयोजित जनसभा में सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में उप चुनावों की घोषणा कभी भी हो सकती है। पार्टी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों को तैयार रहने की जरूरत है। जो बढ़त पार्टी को पिछले चुनावों में मिली थी, उसे आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को तुरंत जुट जाना होगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...