{"_id":"60fbe47a8ebc3e57f178a50e","slug":"cm-jairam-thakur-hits-out-and-himachal-congress-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम बोले- सराज का राग भूलें कांग्रेसी, हर हलके में करवा लें विकास कार्यों का सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम बोले- सराज का राग भूलें कांग्रेसी, हर हलके में करवा लें विकास कार्यों का सर्वे
Sat, 24 Jul 2021 05:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोहर (मंडी )
अमर उजाला नेटवर्क, गोहर (मंडी )
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 24 Jul 2021 05:50 PM IST
सार
सीएम ने कहा कि सिर्फ सराज का विकास हुआ है, यह राग अलापना कांग्रेस भूल जाए। हर हलके में जाकर कांग्रेस विकास कार्यों का सर्वे करवा ले।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के सरोआ में शनिवार को आयोजित जनसभा में सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में उप चुनावों की घोषणा कभी भी हो सकती है। पार्टी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों को तैयार रहने की जरूरत है। जो बढ़त पार्टी को पिछले चुनावों में मिली थी, उसे आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को तुरंत जुट जाना होगा।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि सिर्फ सराज का विकास हुआ है, यह राग अलापना कांग्रेस भूल जाए। हर हलके में जाकर कांग्रेस विकास कार्यों का सर्वे करवा ले। कांग्रेस सहयोग तो दूर उल्टा विकास में रोड़ा अटकाने का काम करती रही है। दिवंगत वीरभद्र सिंह उनके बारे में तारीफ करते थे तो अनेक कांग्रेस नेताओं को खूब तकलीफ होती थी। सीएम ने कहा कि मेरा काम करने का सरल और शांत स्वभाव है, लेकिन इसे विरोधी कमजोरी न समझें। इस दौरान उन्होंने सराज में करोड़ों के शिलान्यास और लोकार्पण भी किए।
विज्ञापन
विपक्ष को नहीं मिला मुद्दा
जयराम ठाकुर ने कहा कि उनकी सरकार के साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में विपक्षी दल को एक भी मुद्दा नहीं मिल पाया। विपक्षी नेता आज सिर्फ कहने के लिए ही कह रहे हैं। कोई भी शख्स सरकार या किसी भी नेता पर उंगली नहीं उठा सकता। पूर्व में सरकारें बनने के चार-छह महीनों के भीतर ही मुद्दों की भरमार लग जाती थी फिर चाहे वह कांग्रेस की सरकार रही हो या भाजपा की।
विज्ञापन