फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cloudburst Himachal News: cloudburst in anni kullu himachal pradesh today live updates

हिमाचल प्रदेश: आनी के बुछैर में फटा बादल, तीन गांवों में मची तबाही

Sat, 24 Jul 2021 06:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, आनी (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, आनी (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 24 Jul 2021 06:16 PM IST
सार

पंचायत प्रधान चंद्रा ठाकुर और उपप्रधान भूप सिंह ने बताया कि बादल फटने से लोगों में दहशत है।

विज्ञापन
cloudburst Himachal News: cloudburst in anni kullu himachal pradesh today live updates
बादल फटने से तबाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी खंड की बुछैर पंचायत के खादवी और तराला गांव में शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे बादल फटने से भारी तबाही हुई। खादवी, सरट और तराला गांव में पानी और मलबा आ गया, जिससे करीब 25 परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। लोगों के सेब के 700 पेड़ मलबे में दब गए। 25 बीघा जमीन, आठ मकानों और एक गोशाला को नुकसान पहुंचा है, जबकि दो खड़ी गाड़ियां मलबे के साथ 25 मीटर नीचे बह गईं।

विज्ञापन


तहसीलदार आनी दलीप शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग, पुलिस की टीम घटनास्थल को रवाना हो गई है, जबकि उन्होंने खुद मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। तहसीलदार ने बताया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार कर डीसी कुल्लू को भेज दी है। प्रभावितों को तय नियमों के तहत उचित मुआवजा दिलवाया जाएगा। पंचायत प्रधान चंद्रा ठाकुर और उपप्रधान भूप सिंह ने बताया कि बादल फटने से लोगों में दहशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed