फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal pradesh top headlines today 23 July 2021

प्रो. बंसल बने सीयू के वीसी, कांग्रेस का प्रदर्शन समेत पढ़ें दिनभर की पांच बड़ी खबरें

Fri, 23 Jul 2021 06:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 23 Jul 2021 06:40 PM IST
सार

प्रो. सत प्रकाश बंसल हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के नए कुलपति होंगे। पेगासस जासूसी मामले के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन। मंडी में होने वाली सेना भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित। प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...
 

विज्ञापन
himachal pradesh top headlines today 23 July 2021
हिमाचल प्रदेश की दिनभर की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रो. सत प्रकाश बंसल हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के नए कुलपति होंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने प्रो. सत प्रकाश बंसल की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने पेगासस जासूसी मामले में शुक्रवार को राजभवन तक विरोध जुलूस निकाला। पढ़ें प्रदेश की दिनभर की ऐसी ही पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन


प्रोफेसर एसपी बंसल बने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति
प्रो. सत प्रकाश बंसल हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के नए कुलपति होंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने प्रो. सत प्रकाश बंसल की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के साथ ही अमर उजाला की खबर पर मुहर लगी है। अमर उजाला ने 26 जून, 2021 को प्रकाशित खबर में लिखा था कि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विवि को जुलाई में नया कुलपति मिलेगा और प्रो. एसपी बंसल कुलपति की दौड़ में सबसे आगे हैं।

विज्ञापन

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन


पेगासस जासूसी मामले के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने पेगासस जासूसी मामले में शुक्रवार को राजभवन तक विरोध जुलूस निकाला। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर की अध्यक्षता में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोकतंत्र की मर्यादाओं को तार-तार कर दिया है। जासूसी कांड के खुलासे के बाद मोदी सरकार पूरी तरह बेनकाब हो गई है। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...


हिमाचल के तीन जिलों में 25 जुलाई को होने वाली सेना भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित
हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में 25 जुलाई को होने वाली सेना भर्ती की लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। कोरोना और खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए सेना ने यह फैसला लिया है। सेना भर्ती की लिखित परीक्षा की तिथि सेना की ओर से जल्द तय की जाएगी। 
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

वीडियो: एचआरटीसी प्रबंधन को दिया अल्टीमेटम, तबादला रद्द न किया तो पूरे प्रदेश में थमेंगे बसों के पहिये
एचआरटीसी और निजी बस ऑपरेटरों के बीच बसों के टाइम टेबल को लेकर चल रहे विवाद के बाद एचआरटीसी प्रबंधन ने आरएम शिमला लोकल देवासेना नेगी को शिमला से नेरवा (चौपाल) ट्रांसफर कर दिया है। जिसके बाद एचआरटीसी के चालक-परिचालक भड़क गए हैं। स्थानीय बस अड्डे पर चालक और परिचालकों ने नारेबाजी की।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

व्यापारिक मेले के विरोध में तीन घंटे बंद रखी दुकानें, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन
व्यापारिक मेले के विरोध के कारोबारियों ने शुक्रवार सुबह नौ से 12 बजे तक दुकानें बंद रखी। स्थानीय प्रशासन और विधायक के हस्तक्षेप के बाद भी जब मामला सुलझ नहीं पाया तो गुस्साए कारोबारियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed