फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   professor S.P. Bansal appointed vice chancellor of himachal pradesh central university

प्रोफेसर एसपी बंसल बने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति

Sat, 24 Jul 2021 11:45 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर/धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर/धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 24 Jul 2021 11:45 AM IST
सार

प्रो. बंसल आगामी पांच वर्षों तक अथवा 70 वर्ष आयु तक कुलपति के पद पर बने रहेंगे। 12 जून, 2018 को उन्होंने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में कुलपति के पद पर ज्वाइन किया था।

विज्ञापन
professor S.P. Bansal appointed vice chancellor of himachal pradesh central university
प्रोफेसर एसपी बंसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रो. सत प्रकाश बंसल हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के नए कुलपति होंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने प्रो. सत प्रकाश बंसल की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के साथ ही अमर उजाला की खबर पर मुहर लगी है। अमर उजाला ने 26 जून, 2021 को प्रकाशित खबर में लिखा था कि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विवि को जुलाई में नया कुलपति मिलेगा और प्रो. एसपी बंसल कुलपति की दौड़ में सबसे आगे हैं।

विज्ञापन


अब शिक्षा मंत्रालय के अवर सचिव सीपी रतनाकरण ने राष्ट्रपति कार्यालय से मंजूरी मिलने के बाद वीरवार को यह आदेश जारी किए हैं। प्रो. बंसल आगामी पांच वर्षों तक अथवा 70 वर्ष आयु तक कुलपति के पद पर बने रहेंगे। 12 जून, 2018 को उन्होंने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में कुलपति के पद पर ज्वाइन किया था।
विज्ञापन


इसी साल हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने तीन वर्ष का सेवाकाल पूरा होने पर उन्हें जून में एक साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार प्रदान किया है, जबकि केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में कुलपति का पद अप्रैल से खाली चल रहा है। इससे पूर्व विवि में डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री वाइस चांसलर के पद पर सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल का कार्यकाल बीते वर्ष पूरा होने और कोरोना के चलते उन्हें एक साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार मिला था, जो कि इसी साल अप्रैल में पूरा हो चुका है। वर्तमान में प्रो. रोशन लाल शर्मा के पास कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार है।

प्रो. बंसल ने तकनीकी विवि को देश भर में दिलवाया पहला स्थान

प्रो. एसपी बंसल प्रदेश तकनीकी विवि को एक नए मकाम पर पहुंचाकर अब नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं।  केंद्रीय विवि धर्मशाला में प्रो. एसपी बंसल की कुलपति के पद पर नियुक्ति के आदेश जारी होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को तकनीकी विवि में सम्मान समारोह करवाया गया। कुलसचिव अनुपम ठाकुर ने उन्हें शॉल और टॉपी भेंट कर सम्मानित किया। प्रो. बंसल के कार्यकाल में तकनीकी विवि ने कई उपलब्धियां अर्जित की हैं।

प्रो. एसपी बंसल के विश्वविद्यालय में कुलपति के पद पर सेवाकाल के दौरान तकनीकी शिक्षा एवं गुणवत्ता प्रोग्राम (एटीयू) के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि हमीरपुर को देशभर में प्रथम स्थान हासिल हुआ। विवि के पहले दीक्षांत समारोह को करवाया। सम्मान समारोह के मौके पर अधिष्ठाता प्रो. कुलभूषण चंदेल, अधिष्ठाता फार्मेसी प्रो. राजेंद्र गुलेरिया, अधिष्ठाता अभियांत्रिकी प्रो. धीरेंद्र शर्मा, उपकुलसचिव संजीवन मनकोटिया, वित्त अधिकारी उत्तम पटियाल इस दौरान मौजूद रहे। 
 
पांचवें विवि में कुलपति का पदभार संभालेंगे प्रो. बंसल
प्रो. एसपी बंसल महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय बद्दी के संस्थापक कुलपति के अलावा इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय हरियाणा, बीपीएस महिला विश्वविद्यालय रेवाड़ी के कुलपति रहे हैं। तकनीकी विवि हमीरपुर के बाद अब केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला ऐसा पांचवां विवि होगा, जहां प्रो एसपी बंसल बतौर कुलपति पदभार संभालेंगे।

स्थायी परिसर और खाली  पदों को भरना रहेगी चुनौती

केंद्रीय विश्वविद्यालय के नाम जमीन होने के बाद अब सत्य प्रकाश बंसल की तैनाती के बाद सीयू परिसर के निर्माण की उम्मीदें हैं। सीयू के कई विभागों में स्टाफ की भी कमी है। ऐसे में उनके समक्ष भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाकर स्टाफ की कमी को दूर करने की चुनौती होगी। 2020 में प्रोफेसर बंसल की नियुक्ति तकनीकी विश्वविद्यालय में बतौर कुलपति एक वर्ष के लिए की गई थी। जून 2021 में राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसपी बंसल को आगामी एक साल के लिए दोबारा से कुलपति नियुक्त किया था। 2019 में सीयू के कुलपति डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री का कार्यकाल पूरा हो गया था।

इसी बीच कोरोना महामारी के चलते केंद्र सरकार ने उन्हें एक साल की एक्सटेंशन दी थी। 2021 की शुरुआत में डॉ. अग्निहोत्री ने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के डॉ. रोशन लाल शर्मा को कार्यकारी कुलपति का कार्यभार सौंपा गया था। उन्हें अब कार्यकारी कुलपति के कार्यभार से मुक्त कर दिया जाएगा। महात्मा गांधी केंद्रीय विवि मोतिहारी बिहार में सेवाएं दे रहे प्रो. संजीव कुमार, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में सेवारत प्रो. टीएन सिंह, हिमाचल प्रदेश विवि शिमला में सेवारत प्रो. शशि धीमान और हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि हमीरपुर में सेवाएं दे रहे कुलपति प्रो. बंसल सहित पांच के नाम पैनल में शामिल थे, जो केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला का कुलपति बनने की दौड़ में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed