{"_id":"60fa56d68ebc3e584d00b523","slug":"himachal-mandi-joginder-nagar-news-karobari-protest-against-vyapari-mela-in-supermarket","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारिक मेले के विरोध में तीन घंटे बंद रखी दुकानें, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारिक मेले के विरोध में तीन घंटे बंद रखी दुकानें, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन
Fri, 23 Jul 2021 06:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 23 Jul 2021 06:37 PM IST
सार
व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय धरवाल ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और शहर के कारोबारियों के हित में सही निर्णय न लेने के आरोप लगाए।
विज्ञापन
बाजार बंद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के लक्ष्मी बाजार में व्यापारिक मेले के विरोध के कारोबारियों ने शुक्रवार सुबह नौ से 12 बजे तक दुकानें बंद रखी। स्थानीय प्रशासन और विधायक के हस्तक्षेप के बाद भी जब मामला सुलझ नहीं पाया तो गुस्साए कारोबारियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। बाजार से लेकर मिनी सचिवालय तक रैली निकालते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मिनी सचिवालय परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय धरवाल ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और शहर के कारोबारियों के हित में सही निर्णय न लेने के आरोप लगाए। व्यापार मंडल के धरने-प्रदर्शन को देखते हुए पूरे शहर में तनाव का माहौल रहा। किसी अप्रिय घटना के अंदेशे को देखते हुए शहरभर में पुलिस बल सड़कों में तैनात रहा। डीएसपी लोकेंद्र नेगी भी पुलिस थाने में मौजूद थे। इस दौरान थाना प्रभारी से हालात की जानकारी ली। व्यापारियों के धरने प्रदर्शन की वीड़ियोग्राफी भी पुलिस ने की।
विज्ञापन
व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय धरवाल ने कहा कि जब तक शहर में व्यापारिक मेले की गतिविधियों पर रोक नहीं लगती है, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। व्यापारिक मेले से स्थानीय कारोबारियों को घाटा पहुंचेगा। अभी मेला लगाना उचित नहीं है। इससे कोरोना संक्रमण बढ़ सकता है। इधर सुपर मार्केट के संचालक प्रीतम ने कहा कि वह नियमों के तहत ही शहर में कारोबार कर रहे हैं। कोविड प्रोटोकोल का भी ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन